12:22 PM, 05-Jan-2023
ऊंचागांव में बनाए गए वीआईपी कैंपस में करीब चार ट्रकों में खाना बनाने का सामान लाया गया है। राजस्थान के अजमेर के कस्बा बिहावर निवासी हलवाई महेंद्र ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में खाना बनाने के लिए उनकी दो यूनिट कार्य कर रही हैं। मोतीचूर का खुला लड्डू, दाल, हरी सब्जी, चपाती, पूरी व अन्य नमकीन सामग्री तैयार की जा रही है। राजस्थान से करीब 90 हलवाई की एक यूनिट ऊंचागांव में खाना बनाने के लिए ऊंचागांव में पहुंचकर जुटी हैं। हलवाई महेंद्र ने बताया कि वीआईपी व कर्मचारियों के लिए एक ही तरह के खाने की व्यवस्था की गई हैं।
11:10 AM, 05-Jan-2023
राहुल के कैंपस के लिए ग्रामीण ने फ्री में दी पांच बीघा जमीन
ऊंचागांव में राहुल के कैंपस के लिए ग्रामीण ने फ्री में जमीन दी है। ऊंचागांव निवासी किसान रामचंद्र सिंह ने बताया कि उनके द्वारा सड़क किनारे करीब पांच बीघा भूमि पर राहुल गांधी का वीआईपी कैंप बनाने के लिए फ्री में दी हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपनी जमीन का किराया नहीं लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर उनके गांव पहुंचे हैं। उन्हें बेहद खुशी हो रही है।
10:40 AM, 05-Jan-2023
राहुल गांधी के परिवार से हैं पुराने संबंध
जाहिद हसन के परिवार के साथ राहुल गांधी
जिड़ाना गांव में राहुल गांधी ने जाहिद हसन के परिवार के साथ मुलाकात की। जाहिद हसन ने बताया कि राहुल गांधी ने परिवार के साथ 30 मिनट का समय गुजारा और कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को हमनें अपनी कुछ समस्याएं बताईं। बताया कि राहुल गांधी के परिवार से पुराने संबंध हैं। दिल्ली में कई बार उनसे मुलाकात हुई थी, लेकिन गांव में राहुल गांधी पहली बार ही आए हैं।
10:16 AM, 05-Jan-2023
फूलों की 35 फुट लंबी माला बनवाई
शामली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए फूलों की 35 फुट लंबी माला तैयार कराई। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया की राहुल गांधी 3500 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं, जिसके उपलक्ष्य में 35 फुट की माला तैयार की गई है।
09:01 AM, 05-Jan-2023
शामली
– फोटो : Amar ujala
राहुल गांधी शामली पहुंचने पर अचानक जिड़ाना गांव के एक घर में रुके। परिवार से मुलाकात की। बताया गया कि गांव में जाहिद हसन के परिवार से राहुल गांधी ने मुलाकात की और परिवार का हाल-चाल जाना।
08:29 AM, 05-Jan-2023
राहुल गांधी को देखने उमड़ी भीड़, इंतजार करते रह गए रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी
भारत जोड़ो यात्रा
– फोटो : Amar ujala
राहुल गांधी की यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साहनजर आ रहा है। कांधला के लोग सड़क पर राहुल गांधी की झलक देखने को बेताब दिखाई दिए।
हालांकि कांधला में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के पास से गुजरे राहुल गांधी। रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी और अशरफ अली खान उनका इंतजार करते रह गए।
08:22 AM, 05-Jan-2023
छह जनवरी को हरियाणा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, छह जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और यात्रा में उनकी ‘सुरक्षा में चूक’ के विषय पर कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था जिसका जवाब एक अधिकारी ने दिया जो उचित नहीं है।
08:06 AM, 05-Jan-2023
आज पानीपत-खटीमा हाईवे और कांधला-कैराना मार्ग बंद
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर आज पानीपत-खटीमा हाईवे और कांधला-कैराना मार्ग बंद हैं। भारत जोड़ो यात्रा पानीपत जिले में प्रवेश करने के बाद हाईवे को खोला जाएगा।
07:55 AM, 05-Jan-2023
Bharat Jodo Yatra Live: शामली के ऊंचा गांव पहुंची यात्रा, VIP कैंपस में विश्राम के लिए पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत शामली जिले के ऐलम गांव से की। राहुल गांधी ने करीब पांच बजे एलम से यात्रा शुरू की। राहुल गांधी कांधला होते हुए कैराना के ऊंचागांव पहुंचेंगे। यहां आराम और लंच के बाद यात्रा पानीपत के लिए रवाना होगी।
More Stories
देव आनंद हूं मैं… : सिंधी मेला समिति के युवा उत्सव में 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल के किशोर भानुमुख ने दी सरदारों
झारखंड में 18 से नामांकन शुरू हुआ, चॉकलेट ने भी नामांकन की तारीख तय कर दी
छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़: बेटे ने पिता को ठेला-तड़पा कर दी मौत… ऐसे पकड़ाया 'हत्यारा बेटा'