Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो नहीं मांफी मांगो यात्रा निकालें राहुल… केशव मौर्य का करारा तंज

लखनऊ: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही है। इसको लेकर एक ओर जहां सपा, बसपा और रालोद समेत तमाम विपक्षी दलों की ओर से यात्रा के सफल होने के लिये शुभकामनाएं दी गई है। वहीं सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी व सरकार के मंत्रियों ने इस यात्रा के लिये राहुल गांधी व उनकी पार्टी को आड़े हाथों लिया है। इसी क्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने करारा हमला बोल दिया है। केशव मौर्य ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि मांफी मांगो यात्रा निकालना चाहिए।

केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कई ट्वीट किए है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा नहीं, कांग्रेस सरकारों के समय किए महापापों के लिए जैसे चीन को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थायी सदस्यता और भारतीय भूभाग गंवाने व धारा 370 लगाने, सिखों का नर संहार करने, आपातकाल और संघ पर प्रतिबंध आदि के लिए मांफी मांगों यात्रा निकालना चाहिए।

कथनी करनी का सच देश को पता चलेगा
वहीं उपमुख्यमंत्री ने अपने दूसरे ट्वीट के जरिये कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा कि राहुल गांधी जी आज आप कैराना जा रहे हैं, सपा सरकार में यहां के व्यापारियों को कश्मीर की तरह पलायन को मजबूर किया गया। जबकि भाजपा सरकार में सम्मान से वापसी हुई। उन्होंने कहा कि यदि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करेंगे तो पीड़ितों से मिलेंगे। केशव ने ट्वीट की अंतिम लाइनों में लिखा प्रेम पुजारी जी आपकी कथनी करनी का सच देश को पता चलेगा।

Bharat Jodo Yatra: प्रियंका गांधी ने यूपी आए राहुल गांधी से कहा- मुझे गर्व है तुम पर

यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का आखिरी दिन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का आज 111 वां दिन है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में इस यात्रा का आखिरी दिन भी है। बृहस्पतिवार को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत शामली से की थी। जहां भारी संख्या में लोग तिरंगा और पार्टी का झंडा लिए शामिल हुए। शामली से यह यात्रा हरियाणा की ओर निकलेगी। बीते 3 जनवरी को कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकली यह यात्रा दस राज्यों से होते हुए यूपी के गाजियाबाद पहुंची थी। यह तमिलनाडु के कन्याकुमारी में 7 सितंबर को शुरू हुई और नए साल की शुरुआत में कश्मीर में समाप्त होगी।

Varun Gandhi: लंबे समय से बगावती मूड में वरुण गांधी, भारत जोड़ो यात्रा में चलेंगे भाई राहुल के साथ?

इनपुट-अभय सिंह