Lok Shakti.in

Nationalism Always Empower People

Meerut News Live: गन्ने के खेत में मिला गुलदार का शव, ग्रामीणों में मच, भैंस चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक

Meerut News Live: Cold is continuously increasing in western UP and read updates of all districts

12:35 PM, 06-Jan-2023

बांध क्षेत्र में दिखाई दिया काली गर्दन वाला राजबक पक्षी

बिजनौर में कालागढ़ के सेंडल बांध क्षेत्र में काली गर्दन वाला राजबक पक्षी दिखाई दिया है। वन अधिकारियों के अनुसार यह पक्षी जल पारिस्थितिकी का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। 

बांध के निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि यह पक्षी बांध के स्पिलवे, शीश महल एवं सड़क पर नजर आया। कड़ाके की सर्दी के दौरान पहली बार ऐसा कोई पक्षी बांध क्षेत्र में नजर आया है। 

कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरेंद्र पांडे ने बताया कि यह पक्षी पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बांध क्षेत्र में इसका दिखाई देना कार्बेट टाइगर रिजर्व के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

12:28 PM, 06-Jan-2023

गुलदार का शव मिला।
– फोटो : amar ujala

गन्ने के खेत में मिला गुलदार का शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बिजनौर जनपद में नजीबाबाद के गांव सौफतपुर के जंगल में एक गुलदार का शव मिला है। गुलदार का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। बताया गया कि गर्दन पर गंभीर चोटों के निशान हैं। ग्रामीणों को शव के पास से एक और गुलदार भागता दिखाई दिया।

नांगलसोती के गांव सौफतपुर के मौजा गोरिल्ला बी के जंगल में शुक्रवार को गुलदार का शव मिला। सौफतपुर निवासी मनोज राणा का ठेकेदार जितेंद्र शुक्रवार तड़के उनके खेत में गन्ने की कटाई करने पहुंचा। गन्ना काटते समय अचानक एक गुलदार गन्ने के खेत से भागता दिखाई दिया। जितेंद्र ने गन्ने के पास जाकर देखा तो एक गुलदार मृत अवस्था में पड़ा मिला। गुलदार की गर्दन पर गंभीर चोटों के निशान हैं। 

इसके बाद जितेंद्र ने खेत स्वामी मनोज राणा को सूचना दी। सूचना पर मनोज राणा समेत अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारियों को दी है। खेतों में गुलदार होने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है।

12:11 PM, 06-Jan-2023

मेरठ में सरधना के छबड़िया गांव में भैंस चोरी करते एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी खुद को नानू गांव का बता रहा था। वहीं सही जानकारी नहीं देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा।

12:07 PM, 06-Jan-2023

फाइल फोटो।
– फोटो : amar ujala

दीक्षार्थी संभव जैन को तिलक लगाकार पूरा किया विदाई रस्म

बसंत पंचमी के दिन जैन साधु दीक्षा लेने जा रहे संभव जैन को बिनौली जैन स्थानक मंदिर में समाज के लोगों व महिलाओं ने तिलक लगाकर विदाई रस्म को पूरा किया। 

बागपत में बिनौली निवासी हरीश जैन हलवाई के पौत्र संभव जैन (18) पुत्र रोहित जैन बसंत पंचमी के दिन (26 जनवरी) को बड़ौत के ऋषभ जैन सभागार में तपस्वी धन्ना मुनि महाराज के सानिध्य में जैन साधु दीक्षा लेंगे। उनके दीक्षा लेने पर जैन स्थानक मंदिर में समाज के लोगों ने दीक्षार्थी को तिलक लगाकर विदाई रस्म को पूरा किया। 

इस दौरान समाज की महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दीक्षार्थी की आरती उतारी।

11:42 AM, 06-Jan-2023

Meerut News Live: गन्ने के खेत में मिला गुलदार का शव, ग्रामीणों में मच, भैंस चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक
पांच घंटे में बरामद की चोरी हुई बाइक, चोर भी पकड़ा गया

मेरठ जनपद के मोदीपुरम में पल्हैड़ा फ्लाईओवर के नीचे से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने पांच घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस ने चोरी हुई बाइक के साथ एक चोर को भी पकड़ा है। पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ में जुट गई है। 

सरधना निवासी आसिफ की स्प्लेंडर प्लस बाइक को चोरों ने चोरी कर लिया था। काफी तलाशने के बाद भी जब बाइक का सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने मामले की जानकारी पल्लवपुरम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल चेकिंग अभियान चलाया।

वहीं पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया। चोरी की गई बाइक के साथ पुलिस ने आरोपी अवितेश निवासी डबल स्टोरी फेस-2 को भी हिरासत में ले लिया। आरोपी बाइक की नंबर प्लेट बदलकर बाइक को चला रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।