Lok Shakti.in

Nationalism Always Empower People

Hardoi News : पोल्ट्री फार्म में लगी आग से जिंदा जल गए 4200 चूजे, लाखों का हुआ नुकसान

Hardoi News : पोल्ट्री फार्म में लगी आग से जिंदा जल गए 4200 चूजे, लाखों का हुआ नुकसान

हरदोई: यूपी हरदोई के अतरौली थानाक्षेत्र अतरौली के छतिहा व केसरीपुर गांव के बीच बने आलोक पोल्ट्री फॉर्म में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग जाने से 4200 चूजों की जलकर मौत हो गई। फार्म मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। फॉर्म मालिक ने बताया एक कोने पर साथियों के साथ चूजों के दाना पानी की व्यवस्था कर रहा था तभी दूसरे कोने से आग की लपटें उठने लगी जिसे देखकर दंग रह गया।

छतिहा गांव निवासी आलोक सिंह गांव के बाहर पोल्ट्री फार्म चलाता है। शुक्रवार की सुबह आलोक सिंह अपने साथी जयराम व त्रिलोक के साथ पश्चिम दिशा के कोने में चूजों के लिए दाना पानी की व्यवस्था कर रहा था तभी पूरब की दिशा से अचानक फॉर्म से आग लपटे व धुएं का धुएं का धुंध उठने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग बुझाने में लग गए 3 घंटे
फ्रॉम मालिक ने ग्रामीणों की सहायता से तीन घण्टे बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 4200 चूजों की जलकर मौत हो चुकी थी। फार्म मालिक आलोक ने बताया एक दिन पहले से शाहजहांपुर की एक फैक्टर से चूजे लेकर आया था। आग बुझने के करीब तीन घण्टे बाद मौके पर दमकल वाहन पहुंचा तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था।लाखों का हुआ नुकसान
आग से फॉर्म में लगे 14 पंखे,दो बैटरी, इन्वर्टर,समर स्टार्टर,8 बुखारी,480 बर्तन, 32 बोरी दाना भी जलकर स्वाहा हो गया। फॉर्म मालिक ने बताया दो लाख से ऊपर नुकसान हुआ है। फॉर्म मालिक आलोक सिंह ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। थाना इंचार्ज आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
इनपुट- सुधांशु मिश्र