
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड हो रही है। वहीं लखनऊ के तामपान में गिरावट देखने को मिल रही है। यही वजह है कि रविवार देर शाम जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने स्कूलों के लिए संशोधित आदेश जारी किया है।
आदेश के मुताबिक, कक्षा 9 से 12 तक सभी बोर्ड के स्कूलों में 11 जनवरी तक ऑनलाइन क्लास कराई जाए। ऑनलाइन न होने की दशा में बच्चों को विद्यालय न बुलाया जाए। सभी विद्यालय इसका कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें। बता दें कि इससे पहले कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्रों की 14 जनवरी तक छुट्टी का आदेश दिया गया था।
इन 8 पॉइंट्स में समझें डीएम का आदेश
1- 8वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद।
2- कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी।
3- ऑनलाइन ना होने की दशा 11 जनवरी तक अवकाश रहेगा।
4- प्रीबोर्ड, प्रैक्टिकल वाली कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगी।
5- ठंड से बचाव का इंतजाम करें स्कूल प्रबंधन।
6- सामान्य तापमान के लिए प्रत्येक कक्ष में हीटर की व्यवस्था करें स्कूल प्रबंधन।
7- स्कूलों में यूनिफॉर्म की बाध्यता खत्म की गई, किसी तरह का गर्म कपड़ा पहन सकेंगे विद्यार्थी।
8- एग्जाम्स/क्लासेस/ प्रैक्टिकल के दौरान छात्रों को खुले में न बैठाएं।
ठंड से नहीं मिल रही राहत
बता दें कि उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में स्कूली बच्चों के लिए परेशानी बढ़ रही है। बच्चों को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में घना कोहरा भी देखा जा रहा है। लखनऊ में दो दिनों से दिन में थोड़ी धूप दिख रही है। लेकिन ठंड से कुछ खास राहत नहीं मिल रही है।मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान खुलने के कारण रात में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। वहीं हवाएं चलती रहीं तो कोहरा कुछ छट सकता है।
More Stories
शिखर धवन ने मनाली ट्रिप के बाद एचआईवी टेस्ट लिया जब वह “14-15 साल” के थे। यह हुआ आगे | क्रिकेट खबर
पुलिस से भागे कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को बताया ‘कायर’, राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट के फैसले की तुलना एमके गांधी की हत्या से की
BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स: उन खिलाड़ियों की सूची जिन्हें पूरी तरह से बाहर कर दिया गया था | क्रिकेट खबर