रायपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा वन मण्डल द्वारा वन काष्ठागार में आज जैव विविधता प्रबंधन समिति एवं लोक जैव विविधता पंजी जगरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी ग्राम पंचायतों में बीएमसी का गठन करना है।
अब तक जिले के 143 पंचायतों में बीएमसी का गठन किया जा चुका है, इसका गठन वन विभाग, मछली पालन, पशुपालन, हार्टिकल्चर, एग्रीकल्चर, जलसंसाधन विभाग एवं जिला पंचायत के संयुक्त प्रयास से किया जाता है।इस कार्यशाला में दंतेवाड़ा विधायक देवती महेंद्र कर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा शामिल हुईं। दं
तेवाड़ा विधायक कर्मा ने बीएमसी को जिले के विकास में नींव का पत्थर बताया। उन्होंने जिले में होने वाले कोदो, कुटकी, विभिन्न प्रकार के चावल, वनों से प्राप्त होने वाले वनोपज आदि उत्पादों के बारे में बताया। विधायिका ने कहा दंतेवाड़ा में वन विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को सीधे लाभ पहुँच रहा है। डीएफओ संदीप बलगा ने विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
More Stories
सीजी न्यूज: चुनावी मैदान में…डॉक्टरों ने 10 अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण के लिए आज शाम होगा प्रचार का शोर, छत्तीसगढ़ के 3 में शामिल 88 पर 26 को वोट, जानें पूरी डिटेल
CG NEWS : चुनावी मित्रता में स्टार्स ने बेची कीमत, शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों ने की सदस्यता