Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रयागराज : धारदार हथियार से हमला कर चार माह की बच्ची की हत्या, मां गंभीर  

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

सरायइनायत थाना क्षेत्र के अमरसापुर गांव में बुधवार की शाम धारदार हथियार से हमला कर चार माह की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। हमले में उसकी मां भी गंभीर रूप से जख्मी हुई है। हमले की वजह गोकशी के मुकदमे में आरोपियों के पक्ष में गवाही देने का दबाव बताया जा रहा है। घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। देर रात तक को पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है। थाना क्षेत्र के चकफातिमा-अमरसापुर गांव निवासी सुनील कुशवाहा झूंसी स्थित एक बाइक एजेंसी में सुपरवाइजर है। रोज की तरह वह बुधवार की सुबह भी ड्यूटी पर चला गया था। घर के बाकी सदस्य खेत में काम करने गए थे। घर पर सुनील की पत्नी सप्पन देवी (24) अपने चार माह की बेटी अलिशा के साथ मौजूद थी।
आरोप है कि शाम तकरीबन चार बजे लोदीपुर, अमरसापुर गांव निवासी रिजवान अहमद उर्फ कल्लू अपनी पत्नी, पुत्र, पुत्रियों के साथ हाथ में लोहे की सरिया व धारदार हथियार लेकर सुनील के घर पर चढ़ गए और सप्पन देवी और चार माह की मासूम अलिशा पर हमला कर दिया, जिससे अलिशा की मौत हो गई, जबकि मां सप्पन देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। मां-बेटी पर हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सप्पन देवी को एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सुनील के पिता अमरनाथ कुशवाहा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रिजवान के ऊपर  गोकशी का मुकदमा चल रहा है। मुकदमे में रिजवान उनसे अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बना रहा था। सुनील और उसके परिजनों ने गवाही देने से मना कर दिया तो जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। इसी के चलते बुधवार की शाम मां-बेटी पर हमला कर चार माह की मासूम की जान ले ली गई। इंस्पेक्टर संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिजवान के अलावा पत्नी साबिया फातिमा, पुत्री बुशरा फातिमा, नशरा फातिमा, जोया फातिमा निवासी लोदीपुर, पुत्र अली और साले तारिक सैय्यद निवासी सोरांव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

सरायइनायत थाना क्षेत्र के अमरसापुर गांव में बुधवार की शाम धारदार हथियार से हमला कर चार माह की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। हमले में उसकी मां भी गंभीर रूप से जख्मी हुई है। हमले की वजह गोकशी के मुकदमे में आरोपियों के पक्ष में गवाही देने का दबाव बताया जा रहा है। घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। देर रात तक को पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है। 

थाना क्षेत्र के चकफातिमा-अमरसापुर गांव निवासी सुनील कुशवाहा झूंसी स्थित एक बाइक एजेंसी में सुपरवाइजर है। रोज की तरह वह बुधवार की सुबह भी ड्यूटी पर चला गया था। घर के बाकी सदस्य खेत में काम करने गए थे। घर पर सुनील की पत्नी सप्पन देवी (24) अपने चार माह की बेटी अलिशा के साथ मौजूद थी।

हत्या

आरोप है कि शाम तकरीबन चार बजे लोदीपुर, अमरसापुर गांव निवासी रिजवान अहमद उर्फ कल्लू अपनी पत्नी, पुत्र, पुत्रियों के साथ हाथ में लोहे की सरिया व धारदार हथियार लेकर सुनील के घर पर चढ़ गए और सप्पन देवी और चार माह की मासूम अलिशा पर हमला कर दिया, जिससे अलिशा की मौत हो गई, जबकि मां सप्पन देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। मां-बेटी पर हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सप्पन देवी को एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Murder