Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मासूम का शव देख भड़का आक्रोश, पुलिस से धक्कामुक्की 

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

सरायइनायत के अमरसापुर गांव में एक दिन पहले मौत के घाट उतारी गई चार माह की मासूम का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर परिजनों का आक्रोश फिर भड़क उठा। वह शव लेकर थाने जाने की जिद करने लगे और रोकने पर पुलिसकर्मियों से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। बहुत समझाने पर किसी तरह वह शांत हुए जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। उधर हमले में जख्मी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।बृहस्पतिवार को दो चिकित्सकों के पैनल ने चार माह की बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। मासूम का शव देख परिजनों का आक्रोश फिर भड़क उठा। जिसके बाद वह शव लेकर थाने जाने लगे। पुलिसकर्मियों ने रोकना चाहा तो परिजनों से पहले उनकी नोकझोंक और फिर धक्कामुक्की भी हुई। बड़े बुजुर्गों ने किसी तरह परिजनों को समझाया और तब जाकर वह शांत हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में झूंसी के छतनाग घाट पर ले जाकर शव को अंतिम संस्कार किया  गया।
तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की संलिप्तता की जांच
घटना 10 फरवरी की रात हुई थी।  चकफातिमा-अमरसापुर गांव निवासी सुनील कुशवाहा झूंसी स्थित एक बाइक एजेंसी में सुपरवाइजर है। रोज की तरह वह बुधवार सुबह भी ड्यूटी पर चला गया था। घर के बाकी सदस्य खेत में काम करने गए थे। घर पर सुनील की पत्नी सप्पन देवी (24) अपने चार माह की बेटी अलिशा के साथ मौजूद थी। आरोप है कि शाम तकरीबन चार बजे लोदीपुर, अमरसापुर गांव निवासी रिजवान अहमद उर्फ कल्लू अपनी पत्नी, पुत्र, पुत्रियों के साथ हाथ में लोहे की सरिया व धारदार हथियार लेकर सुनील के घर पर चढ़ आया।घर के भीतर घुसकर सप्पन देवी और चार माह की मासूम अलिशा पर हमला कर दिया गया। हमले में धारदार हथियार से सिर पर हमला कर अलिशा की हत्या कर दी गई जबकि मां सप्पन देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। मां-बेटी पर हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सुनील के पिता अमरनाथ कुशवाहा की तहरीर पर आरोपी रिजवान, पत्नी साबिया फातिमा, पुत्री बुसरा फातिमा, नसरा फातिमा, जोया फातिमा, पुत्र अली निवासी लोदीपुर और साले तारिक सैय्यद निवासी सोरांव के खिलाफ बलवा, जान से मारने की धमकी, गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उधर घटना में घायल मृत बच्ची की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। 

सरायइनायत के अमरसापुर गांव में एक दिन पहले मौत के घाट उतारी गई चार माह की मासूम का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर परिजनों का आक्रोश फिर भड़क उठा। वह शव लेकर थाने जाने की जिद करने लगे और रोकने पर पुलिसकर्मियों से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। बहुत समझाने पर किसी तरह वह शांत हुए जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। उधर हमले में जख्मी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बृहस्पतिवार को दो चिकित्सकों के पैनल ने चार माह की बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। मासूम का शव देख परिजनों का आक्रोश फिर भड़क उठा। जिसके बाद वह शव लेकर थाने जाने लगे। पुलिसकर्मियों ने रोकना चाहा तो परिजनों से पहले उनकी नोकझोंक और फिर धक्कामुक्की भी हुई। बड़े बुजुर्गों ने किसी तरह परिजनों को समझाया और तब जाकर वह शांत हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में झूंसी के छतनाग घाट पर ले जाकर शव को अंतिम संस्कार किया  गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की संलिप्तता की जांच
घटना 10 फरवरी की रात हुई थी।  चकफातिमा-अमरसापुर गांव निवासी सुनील कुशवाहा झूंसी स्थित एक बाइक एजेंसी में सुपरवाइजर है। रोज की तरह वह बुधवार सुबह भी ड्यूटी पर चला गया था। घर के बाकी सदस्य खेत में काम करने गए थे। घर पर सुनील की पत्नी सप्पन देवी (24) अपने चार माह की बेटी अलिशा के साथ मौजूद थी। आरोप है कि शाम तकरीबन चार बजे लोदीपुर, अमरसापुर गांव निवासी रिजवान अहमद उर्फ कल्लू अपनी पत्नी, पुत्र, पुत्रियों के साथ हाथ में लोहे की सरिया व धारदार हथियार लेकर सुनील के घर पर चढ़ आया।
घर के भीतर घुसकर सप्पन देवी और चार माह की मासूम अलिशा पर हमला कर दिया गया। हमले में धारदार हथियार से सिर पर हमला कर अलिशा की हत्या कर दी गई जबकि मां सप्पन देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। मां-बेटी पर हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सुनील के पिता अमरनाथ कुशवाहा की तहरीर पर आरोपी रिजवान, पत्नी साबिया फातिमा, पुत्री बुसरा फातिमा, नसरा फातिमा, जोया फातिमा, पुत्र अली निवासी लोदीपुर और साले तारिक सैय्यद निवासी सोरांव के खिलाफ बलवा, जान से मारने की धमकी, गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उधर घटना में घायल मृत बच्ची की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है।