ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में बनारस के पुरनियों को तरजीह दी गई है। लंबे समय से किनारे किए गए पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी सहित सात लोगों को कार्यसमिति में शामिल किया गया है। वहीं काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।प्रदेश कार्यसमिति में शहर दक्षिणी से सात बार विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, पूर्व एमएलसी वीणा पांडेय को शामिल किया गया है। इसके अलावा पूर्व उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव, निर्मला पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैदस अब्बास चांद और पूर्व प्रदेश मंत्री संजय राय को भी कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।इसमें सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें अगड़ा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसमें श्याम देव राय चौधरी वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी में अलग-थलग पड़ गए थे। मगर, उनका भी नाम शामिल कर पार्टी ने पुराने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है।
15 मार्च को 16 जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी लेंगे भागक्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ में 15 मार्च को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश के सभी संगठनात्मक क्षेत्रों के क्षेत्र अध्यक्ष, प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी भाग लेंगे। मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पूर्व 14 मार्च को लखनऊ में आयोजित प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं क्षेत्र अध्यक्ष भाग लेंगे।
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में बनारस के पुरनियों को तरजीह दी गई है। लंबे समय से किनारे किए गए पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी सहित सात लोगों को कार्यसमिति में शामिल किया गया है। वहीं काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश कार्यसमिति में शहर दक्षिणी से सात बार विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, पूर्व एमएलसी वीणा पांडेय को शामिल किया गया है। इसके अलावा पूर्व उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव, निर्मला पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैदस अब्बास चांद और पूर्व प्रदेश मंत्री संजय राय को भी कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।
इसमें सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें अगड़ा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसमें श्याम देव राय चौधरी वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी में अलग-थलग पड़ गए थे। मगर, उनका भी नाम शामिल कर पार्टी ने पुराने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है।
15 मार्च को 16 जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी लेंगे भागक्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ में 15 मार्च को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश के सभी संगठनात्मक क्षेत्रों के क्षेत्र अध्यक्ष, प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी भाग लेंगे। मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पूर्व 14 मार्च को लखनऊ में आयोजित प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं क्षेत्र अध्यक्ष भाग लेंगे।
More Stories
राहुल गांधी: राहुल गांधी के नामांकन में सोनिया होंगी-प्रियंका और खारगे शामिल, शक्ति प्रदर्शन के जरिए सोनिया रोड शो में सुबह से हो रही तैयारी
तीन में कोरोना वैक्सीन वैक्सीन वाले! जिम युवाओं को आया अटैक हार्ट, पादप ही रिचमंड चर्च, देखें वीडियो
प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल के बाद अब इस समाज की निजी तस्वीरें वायरल, हंगामा हंगामा