Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आडियो वायरल होने के बाद पुलिस का छापा, ट्रांसपोर्टर राजू चौबे को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एआरटीओ और ट्रांसपोर्टर के बीच चल रहे विवाद मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार की रात कटरा कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्टर राजू चौबे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते समय वह छत से कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। इसके बाद उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एआरटीओ विवेक शुक्ला और विंध्य ट्रकर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू चौबे के बीच चल रहे विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को एआरटीओ विवेक शुक्ला ने आरोप लगाया था कि ट्रक मालिक राजू चौबे उनको दुष्कर्म के मामले में फंसाने का षड्यंत्र रच रहा है।इस मामले में उन्होंने ऑडियो भी जारी किया। इस संबंध में एआरटीओ ने कटरा कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके बाद एएसपी सिटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंची फोर्स ने शुक्रवार की रात राजू चौबे के घर पर छापेमारी की और गिरफ्तार किया है।
पुलिस के छापे के दौरान राजू चौबे छत से कूद कर भाग रहे थे। जिससे उनके पैर में चोट आई है। पुलिस ने आरोपी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। कटरा कोतवाल स्वामीनाथ प्रसाद ने बताया कि राजू चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की छत पर कूदकर भागने में चोट लगी है, इसलिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एआरटीओ और ट्रांसपोर्टर के बीच चल रहे विवाद मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार की रात कटरा कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्टर राजू चौबे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते समय वह छत से कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। इसके बाद उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एआरटीओ विवेक शुक्ला और विंध्य ट्रकर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू चौबे के बीच चल रहे विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को एआरटीओ विवेक शुक्ला ने आरोप लगाया था कि ट्रक मालिक राजू चौबे उनको दुष्कर्म के मामले में फंसाने का षड्यंत्र रच रहा है।

इस मामले में उन्होंने ऑडियो भी जारी किया। इस संबंध में एआरटीओ ने कटरा कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके बाद एएसपी सिटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंची फोर्स ने शुक्रवार की रात राजू चौबे के घर पर छापेमारी की और गिरफ्तार किया है।