Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्तार के लोगों से गुपचुप मिलने लखनऊ आए सुखजिंदर सिंह रंधावा

Default Featured Image

पंजाब में कांग्रेस सरकार के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। सिद्घार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री गुपचुप तरीकेसे यूपी आए और मुख्तार के लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी जो एक अपराधी है और उत्तर प्रदेश सरकार उसे पंजाब की जेल से वापस यूपी लाना चाहती है।उसे पंजाब सरकार वापस नहीं आने दे रही है। वहीं दूसरी ओर पंजाब के जेल मंत्री माफिया मुख्तार अंसारी के लोगों के साथ छुपा-छुपी करते हुए उत्तर प्रदेश में आए। उन्होंने कहा कि चोर-चोर मौसेरे भाई का मुहावरा मुख्तार अंसारी और कांग्रेस केसाथ बिल्कुल फिट बैठता है। आखिर कांग्रेस एक अपराधी को क्यों बचाना चाहती है?    बता दें कि पंजाब में कांग्रेस सरकार के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा दो दिनों के लिए लखनऊ दौरे पर थे। वह लखनऊ में एक निजी होटल में रुके थे। वहां से बीएसएनएल के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। चर्चा है कि रंधावा के लखनऊ दौरे के दौरान मुख्तार अंसारी के लोगों ने उनकी अगवानी की। आरोप यह भी है कि रंधावा ने जिस गाड़ी से लखनऊ का भ्रमण किया वह भी मुख्तार के ही लोगों की थी। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
पंजाब के जेल मंत्री के  दौरे का पूरा मिनट टू मिनट कार्यक्रम 10 मार्च को ही शासन-प्रशासन के पास आ गया था। प्रदेश के मुख्य सचिव, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर लखनऊ को इस संबंध में न सिर्फ पत्र भेजा गया था बल्कि सुरक्षा के लिए, पायलट वाहन व अन्य व्यवस्था का अनुरोध किया गया था। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ध्रुव कांत ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब सरकार के जेल मंत्री रंधावा का कार्यक्रम आया था और उनके लिए नियमानुसार जो दूसरे राज्य के मंत्री के लिए प्रोटोकाल होता है, उसी के अनुसार व्यवस्था की गई थी।

पंजाब में कांग्रेस सरकार के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। सिद्घार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री गुपचुप तरीकेसे यूपी आए और मुख्तार के लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी जो एक अपराधी है और उत्तर प्रदेश सरकार उसे पंजाब की जेल से वापस यूपी लाना चाहती है।

उसे पंजाब सरकार वापस नहीं आने दे रही है। वहीं दूसरी ओर पंजाब के जेल मंत्री माफिया मुख्तार अंसारी के लोगों के साथ छुपा-छुपी करते हुए उत्तर प्रदेश में आए। उन्होंने कहा कि चोर-चोर मौसेरे भाई का मुहावरा मुख्तार अंसारी और कांग्रेस केसाथ बिल्कुल फिट बैठता है। आखिर कांग्रेस एक अपराधी को क्यों बचाना चाहती है?

बता दें कि पंजाब में कांग्रेस सरकार के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा दो दिनों के लिए लखनऊ दौरे पर थे। वह लखनऊ में एक निजी होटल में रुके थे। वहां से बीएसएनएल के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। चर्चा है कि रंधावा के लखनऊ दौरे के दौरान मुख्तार अंसारी के लोगों ने उनकी अगवानी की। आरोप यह भी है कि रंधावा ने जिस गाड़ी से लखनऊ का भ्रमण किया वह भी मुख्तार के ही लोगों की थी। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है।