Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Waseem Rizvi: ‘9 मस्जिदें हिंदुओं को सौंपें’, ‘जय श्रीराम’ से कुरान तक… कौन हैं वसीम रिजवी जिन पर यूपी में उबाल

हाइलाइट्स:शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की है याचिकायाचिका में उन्होंने मांग की है कि कुरान से 26 आयतों को हटाने का आदेश दिया जाएजानकारों की माने तो रिजवी ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए मुस्लिम विरोध का सहारा लिया हैलखनऊशिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Waseem Rizvi) ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने मांग की है कि कुरान से 26 आयतों को हटाने का आदेश दिया जाए। ऐसे में वसीम रिजवी के खिलाफ मुसलमानों के बीच काफी आक्रोश है। वहीं शिया और सुन्नी धर्म गुरुओं ने करोड़ों मुसलमानों के मजहबी जज्बातों से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए वसीम रिजवी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं वसीम रिजवी, जिनके बयानों और उठाए गए कदमों से लोग गुस्साए हुए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जन्मे वसीम रिजवी खुद एक शिया मुस्लिम हैं। रिजवी एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता रेलवे के कर्मचारी थे। रिजवी जब क्लास 6 की पढ़ाई कर रहे थे तो उनके वालिद का इंतकाल हो गया। इसके बाद रिजवी और उनके भाई-बहनों की जिम्मेदारी उनकी वालिदा पर आ गई। रिजवी अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। बयानों के सहारे चमकी राजनीतिवसीम रिजवी ने नगर निगम का चुनाव लड़ने का फैसला किया। यहीं से उनके राजनीतिक करियर की शुरूआत हुई। इसके बाद वो वक्फ बोर्ड के सदस्य बने और उसके बाद चेयरमैन के पद तक पहुंचे। हालांकि रिजवी अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहें। राजनीतिक जानकारों की माने तो रिजवी ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए मुस्लिम विरोध का सहारा लिया है।शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का पोस्टर रौंदकर जताया गया विरोधरिजवी ने दिया ये विवादित बयानदेश की नौ विवादित मस्जिदों को हिंदुओं को सौंप दें मुसलमानहिन्दुस्तान की धरती पर कलंक की तरह है बाबरी ढांचाचांद तारे वाला हरा झंडा इस्लाम का धार्मिक झंडा नहीं है, पाकिस्तान मुस्लिम लीग से मिलता जुलता है पैगम्बर मोहम्मद साहब अपने कारवां में सफेद या काले रंग का झंडा प्रयोग करते थेइस्लामी मदरसों को बंद कर देना चाहिए क्योंकि ये आतंकवाद को बढ़ावा देते हैंबहुत से मदरसों में आतंकी ट्रेनिंग दी जाती है, आधुनिक शिक्षा नहीं दी जातीजानवरों की तरह बच्चे पैदा करने से देश को नुकसानकुरान की 26 आयतों को हटाने की मांगवसीम रिजवी ने कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दी है। अपनी याचिका में वसीम रिजवी ने कहा है कि कुरान की इन आयतों से आतंकवाद को बढ़ावा मिलता है। वसीम रिजवी का कहना है कि मदरसों में बच्चों को कुरान की इन आयतों को पढ़ाया जा रहा है, जिससे उनका ज़हन कट्टरपंथ की ओर बढ़ रहा है।शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी से उनके परिवार ने तोड़ा नाता