Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अश्लील वीडियो देखकर 13 वर्षीय किशोर ने ढाई साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

यूपी के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोर ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वारदात से पहले उसने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखा था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित किशोर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया।वहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। रेवती थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल आई ढाई साल की बच्ची बीते 16 मार्च को खेलते-खेलते पड़ोस स्थित घर में चली गई। वहां मौजूद किशोर ने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी के बाद पीड़िता की नानी ने थाने में तहरीर दी।पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान 18 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी किशोर गोबरहीं ढाले के पास से कहीं अन्यत्र भागने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यूपी के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोर ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वारदात से पहले उसने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखा था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित किशोर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया।

वहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। रेवती थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल आई ढाई साल की बच्ची बीते 16 मार्च को खेलते-खेलते पड़ोस स्थित घर में चली गई। वहां मौजूद किशोर ने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी के बाद पीड़िता की नानी ने थाने में तहरीर दी।

पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान 18 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी किशोर गोबरहीं ढाले के पास से कहीं अन्यत्र भागने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।