Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Prayagraj : योगी सरकार के विरोध में लगाया पोस्टर, सात सपाई गिरफ्तार

prayagraj news : योगी सरकार के खिलाफ पोस्टर चिपकाते सपा कार्यकर्ता।
– फोटो : prayagraj

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के चार वर्ष के कार्यों को नकारते हुए शुक्रवार को सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पोस्टर के माध्यम से भी सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी झड़प हुई। पुलिस सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। हालांकि शाम को सभी को छोड़ दिया गया।सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव की अगुवाई में सुभाष चौराहे पर पहुंचे कार्यकर्ता किसान आंदोलन, महंगाई, बेरोजगारी समेत अनेक मुद्दों पर आधारित पोस्टर लगाने लगे। इसके माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर से मुकदमा वापस लिए जाने तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एफआईआर लिखे जाने के प्रति भी विरोध दर्ज कराया। इस तरह से पोस्टर चस्पा करने से वहां पहले से मौजूद पुलिस भी हरकत में आ गई और कार्यकर्ताओं को रोकने लगी। पुलिस ने पोस्टर फाड़ दिए। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और संदीप यादव, मुशीर अहमद, जय शंकर रावत, अरुण यादव, सागर निषाद, शिवा केसरवानी, जय सिंह यादव को पुलिस लाइन ले गई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। 
जिला इकाई की जार्जटाउन पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में भी सरकार के चार साल के कार्यों को जनविरोधी बताया गया। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा शासन में किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी सहित समाज का हर वर्ग परेशान हैं। इस सरकार में सर्वाधिक अत्याचार महिलाओं, दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यक समाज के साथ हुए हैं। सपा नेताओं ने सरकार पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि भाजपा बदले की भावना से प्रभावित होकर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे कायम कर रही है। इसके विपरीत प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने ऊपर दर्ज मुकदमें खुद वापस ले रहे हैं।
बैठक में महासचिव संदीप सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, कुलदीप यादव, नाटे चौधरी, राकेश यादव, ननकऊ यादव, त्रिभुवन यादव, रमाकांत विश्वकर्मा, वीरेंद्र यादव, बृजेश, शिव कुमार पासी, आदि मौजूद रहे। युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव की अगुवाई में छोटा बघाड़ा में हुई बैठक में भी सरकार की नीतियों पर हमले बोले गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इन चार वर्ष में भय का माहौल बनाया गया है। भाजपा सरकार के पास इसके अलावा कोई और उपलब्धि नहीं है। उन्होंने युवाओं, छात्रों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। बैठक में संजय मौर्य, पवन यादव, ऋषभ यादव, सरताज आलम, शशांक सोनकर आदि मौजूद रहे।

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के चार वर्ष के कार्यों को नकारते हुए शुक्रवार को सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पोस्टर के माध्यम से भी सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी झड़प हुई। पुलिस सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। हालांकि शाम को सभी को छोड़ दिया गया।

सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव की अगुवाई में सुभाष चौराहे पर पहुंचे कार्यकर्ता किसान आंदोलन, महंगाई, बेरोजगारी समेत अनेक मुद्दों पर आधारित पोस्टर लगाने लगे। इसके माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर से मुकदमा वापस लिए जाने तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एफआईआर लिखे जाने के प्रति भी विरोध दर्ज कराया। इस तरह से पोस्टर चस्पा करने से वहां पहले से मौजूद पुलिस भी हरकत में आ गई और कार्यकर्ताओं को रोकने लगी। पुलिस ने पोस्टर फाड़ दिए। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और संदीप यादव, मुशीर अहमद, जय शंकर रावत, अरुण यादव, सागर निषाद, शिवा केसरवानी, जय सिंह यादव को पुलिस लाइन ले गई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। 

prayagraj news : prayagraj news : भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के विरोध में सिविल लाइंस में पोस्टर जारी करते विरोध दर्ज कराते सपा कार्यकर्ताओं को पकड़कर ले जाती पुलिस। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पिटाई भी की गई।
– फोटो : prayagraj

जिला इकाई की जार्जटाउन पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में भी सरकार के चार साल के कार्यों को जनविरोधी बताया गया। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा शासन में किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी सहित समाज का हर वर्ग परेशान हैं। इस सरकार में सर्वाधिक अत्याचार महिलाओं, दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यक समाज के साथ हुए हैं। सपा नेताओं ने सरकार पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि भाजपा बदले की भावना से प्रभावित होकर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे कायम कर रही है। इसके विपरीत प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने ऊपर दर्ज मुकदमें खुद वापस ले रहे हैं।

prayagraj news : भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के विरोध में सिविल लाइंस में पोस्टर जारी करते विरोध दर्ज कराते सपा कार्यकर्ताओं को पकड़कर ले जाती पुलिस। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पिटाई भी की गई।