राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल के भतीजेे सौरभ पाल पर प्राणघातक हमला किया गया। एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने सरिया से वारकर उसका सिर फोड़ दिया। बेहोशी की हालत में परिजन अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। उमेश की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही समेत पांच नामजद व अन्य अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। जयंतीपुर निवासी कृष्ण कुमार पाल उर्फ उमेश राजूपाल हत्याकांड के गवाह हैं। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई रमेश साकेत नगर में रहता है। रात 9.30 बजे के करीब भतीजा सौरभ घर लौट रहा था। आरोप लगाया कि इसी दौरान हमलावरों ने उसे रोक लिया और गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर सरिया से हमला किया जिससे सिर में गंभीर चोट आई और वह वहीं बेहोश हो गया। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और बेहोश की हालत में भतीजे को सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरो ने उसे भर्ती कर लिया।धूमनगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर सौरभ, अश्वनी, आशीष, अजीत राय व सुभाष यादव को नामजद किया गया है। सुभाष पुलिस विभाग में सिपाही है और मौजूदा समय में उसकी तैनाती जनपद प्रतापगढ़ में है। इसके अलावा अन्य अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में मारपीट, गालीगलौज के अलावा प्राणघातक चोट पहुंचाने व एससी एसटी एक्ट का केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल के भतीजेे सौरभ पाल पर प्राणघातक हमला किया गया। एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने सरिया से वारकर उसका सिर फोड़ दिया। बेहोशी की हालत में परिजन अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। उमेश की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही समेत पांच नामजद व अन्य अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
जयंतीपुर निवासी कृष्ण कुमार पाल उर्फ उमेश राजूपाल हत्याकांड के गवाह हैं। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई रमेश साकेत नगर में रहता है। रात 9.30 बजे के करीब भतीजा सौरभ घर लौट रहा था। आरोप लगाया कि इसी दौरान हमलावरों ने उसे रोक लिया और गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर सरिया से हमला किया जिससे सिर में गंभीर चोट आई और वह वहीं बेहोश हो गया। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और बेहोश की हालत में भतीजे को सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरो ने उसे भर्ती कर लिया।
धूमनगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर सौरभ, अश्वनी, आशीष, अजीत राय व सुभाष यादव को नामजद किया गया है। सुभाष पुलिस विभाग में सिपाही है और मौजूदा समय में उसकी तैनाती जनपद प्रतापगढ़ में है। इसके अलावा अन्य अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में मारपीट, गालीगलौज के अलावा प्राणघातक चोट पहुंचाने व एससी एसटी एक्ट का केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
More Stories
भाजपा नेता की गुंडई : भाजपा उपाध्यक्ष ने सिगरेट पर पी, पैसे इंसान पर बरपाया कहर, दंपति को बेरहमी से पीटा
लोकसभा चुनाव: यूपी में 57.98 फीसदी मतदान, छठे चरण में 25 मई से 14 तक मतदान, जानें मैदान पर हैं कितने विपक्षी
यूपी लोकसभा चुनाव चरण 5: 14 सीटों पर सुबह 9 बजे से 12.89 बजे तक प्रतिशत मतदान, जानें कहां पड़े वोट