Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश के आसार,​ गिरा तापमान

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम के बदलाव हुआ है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट होने से सुबह-सुबह हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक प्रदेश के कई जगहों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

राजधानी समेत दुर्ग और बिलासपुर में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई जगहों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग की माने तो दक्षिण से नमीयुक्त गर्म हवा आने से मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर बने सिस्टम का भी असर प्रदेश में ​देखने को मिल रहा है।