Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Kanpur News: कानपुर में कमिश्नरी लागू होते ही बदमाशों ने पुलिस को दी चुनौती, युवक को दौड़ाकर मारी गोली

कानपुरकानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। शहर का चार्ज संभालते ही बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दे दी। दो पक्षों में हुए विवाद के बाद बदमाशों ने एक युवक को दौड़ा कर उसके सीने में गोली मार दी। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, मृतक के साथी पर भारी वस्तु से हमला कर मरणासन्न कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रेम प्रसंग की वजह से दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने देर रात ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।अर्मापुर थाना क्षेत्र स्थित नहर पटरी पर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने धीरज गुप्ता की गोली हत्या कर दी। मृतक धीरज का साथी बृजेश गंभीर रूप से घायल है। धीरज गुप्ता कल्याणपुर आवास विकास का रहने वाला था। परिवार में धीरज के पिता की मौत हो काफी समय पहले मौत हो गई थी। मां ओईएफ में टेलर का काम करती हैं और धीरज एक प्राइवेट स्कूल की वैन चलाता था।अर्मापुर नहर पटरी स्थित एक चाय की दुकान के पास बीती रात शुभम, धीरज, बृजेश, अजय, प्रिंस शराब पी रहे थे। इसी बीच बाबू रंगीला अपने साथियों साथ पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। शुभम ने गाली-गलौज का विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। शुभम अपने साथियों के साथ वहां भाग निकला।दौड़ा कर मारी गोलीबाबू रंगीला ने फिर से शुभम को फोन किया और कहा कि चाय की दुकान के पास दिखना नहीं, वर्ना गोली मार दूंगा। इसके बाद शुभम अपने साथियों के साथ फिर से चाय की दुकान पर पहुंच गया। शुभम को देखते ही बाबू और साथियों ने असलहा निकाल लिया। शुभम और उसके साथी जान बचाकर भागने लगे। बदमाशों ने धीरज को दौड़ाकर गोली मार दी और बृजेश को मरणासन्न कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया।प्रेम प्रसंग में हुआ विवाददो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। इस विवाद के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। नहर पटरी पर रहने वाला परिवार चाय की दुकान चलाता है। परिवार की एक युवती से शुभम की बातचीत होती है। बाबू नाम शख्स इसका विरोध करता था। बाबू और शुभम के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद में एक अन्य युवक की जान चली गई।दो आरोपी अरेस्टएसपी साउथ दीपक भूकर के मुताबिक, बीती रात दो पक्षों के विवाद में धीरज नाम युवक की मौत हो गई थी। इस घटना में एक युवती और उसके मंगेतर सोनू को अरेस्ट किया गया है। सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाई थी। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।