Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यूपी: चोरी करने घर में घुसा था चोर, महिला को सोते देख सरिया दिखाकर किया दुष्कर्म

Default Featured Image

 

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक चोर घर में चोरी की नीयत से घुसता है लेकिन महिला को सोता देख उसकी हैवानियत जाग उठती है। चोर ने महिला के साथ जबरदस्ती की तो वह शोर मचाने लगी। इस पर उसने सरिया दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामला जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र का है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को सिधौना बाजार से गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने 20 मार्च को शिकायत की थी कि उसके घर में घुसे एक युवक ने सरिया दिखाते हुए डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर खानपुर पुलिस दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। मामले के शीघ्र निस्तारण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक, नगर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में लगातार आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुटी थी। जांच पड़ताल में पता चला कि दुष्कर्म का आरोपी अमेहता निवासी अनिल यादव है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि अनिल कहीं भागने की फिराक में सिधौना बाजार में है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष खानपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, सुनील कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल कमलेश, कांस्टेबल श्रवण कुमार, आकाश, कुंजबिहारी, महिला आरक्षी रोली सिंह के साथ पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीवी और मरकरी चुराने घुसा था चोर
पुलिस की पूछताछ में दुष्कर्म के आरोपी अनिल यादव ने बताया कि 19 मार्च की रात वह घर में टीवी और मरकरी चुराने की नीयत से घुसा था। इस दौरान घर में सोई एक महिला को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। इस पर सरिया दिखाते हुए डरा धमका कर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी की सरिया भी बरामद की है। 

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक चोर घर में चोरी की नीयत से घुसता है लेकिन महिला को सोता देख उसकी हैवानियत जाग उठती है। चोर ने महिला के साथ जबरदस्ती की तो वह शोर मचाने लगी। इस पर उसने सरिया दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामला जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र का है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को सिधौना बाजार से गिरफ्तार किया है।