Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

लापता युवक का क्रेशर प्लांट के खदान में मिला शव, हत्या की आशंका

जौनपुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के हड़ौरा क्रेशर प्लांट के खदान में बुधवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसकी शिनाख्त गोपाल निवासी कंचनपुर के रूप में हुई। जो मंगलवार की रात से लापता था। ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। इसके पहले भी इसी खदान से हुए हादसे में दो लोग घायल हुए थे। जिसमें प्रशाशन ने कार्रवाई की खानापूर्ति की थी।सुबह खदान में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त में जुट गई। दो घंटे बाद शव की शिनाख्त गोपाल(30) पुत्र जग्गन निवासी कंचन पुर हड़ौरा के रूप में हुई। जो दो दिन पूर्व घर से अपने बुआ के यहां गया था।मंगलवार की रात आठ बजे वहां से अचानक लापता हो गया। बुधवार को सुबह हड़ौरा क्रेशर खदान में मुंह के बल मृत गिरा मिला है। परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।

जौनपुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के हड़ौरा क्रेशर प्लांट के खदान में बुधवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसकी शिनाख्त गोपाल निवासी कंचनपुर के रूप में हुई। जो मंगलवार की रात से लापता था। ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। इसके पहले भी इसी खदान से हुए हादसे में दो लोग घायल हुए थे। जिसमें प्रशाशन ने कार्रवाई की खानापूर्ति की थी।

सुबह खदान में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त में जुट गई। दो घंटे बाद शव की शिनाख्त गोपाल(30) पुत्र जग्गन निवासी कंचन पुर हड़ौरा के रूप में हुई। जो दो दिन पूर्व घर से अपने बुआ के यहां गया था।

You may have missed