Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

लाख प्रयासों के बाद भी संपत्तिकर वसूली में पिछड़ा रायपुर नगर निगम

रायपुर नगर निगम संपत्तिकर वसूली में इस साल लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया है। नगर निगम को अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए अभी 14 करोड़ रुपये के राजस्व की वसूली करना है। संपत्तिकर वसूली की महज एक दिन शेष है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की मार्च में छुट्टी रद कर दिया था।

निगम द्वारा रविवार को भी संपत्तिकर की वसूली की जा रही थी, उसके बाद भी निगम इस साल अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया है। निगम की माने तो एक बुधवार को संपत्तिकर की वसूली बाकि है। वहीं निगम के अधिकारी का कहना है कि जिन लोगों ने बुधवार तक संपत्तिकर जमा नहीं किया है उनको 17 प्रतिशत अधिक टैक्स जमा करना पड़ेगा।

ज्ञात हो कि रायपुर नगर निगम प्रत्येक वार्ड में अन्य कर के साथ संपत्तिकर की वसूली कर रहा है। निगम की टीम वसूली के साथ ही घर-घर जाकर संपत्तिकर जमा करने का नोटिस थमा रही है। नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।