Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रोहित शर्मा एक साथ तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, इनमें से दो में सचिन उनसे आगे

Default Featured Image

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप काफी शानदार रहा है। अब तक सात पारियों में उन्होंने 90 से ज्यादा के औसत से 544 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार शतक भी लगाए। भारत के टूर्नामेंट में कम से कम दो मैच बचे हैं। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ और एक सेमीफाइनल। इस लिहाज से रोहित अब एक वर्ल्ड कप में तीन अलग-अलग रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

पहला रिकॉर्ड: एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक

रोहित का इस वर्ल्ड कप में पहला शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। इसके बाद पाकिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी लगाकर उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के तीन शतक का रिकॉर्ड तोड़ा था। इसी के साथ उन्होंने एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक के कुमार संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी भी की थी। यानी एक शतक और लगाकर रोहित इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बना देंगे।

खिलाड़ीसालपारीशतक
कुमार संगकारा201574
रोहित शर्मा201974
मार्क वॉ199673
मैथ्यू हेडन2007103
सौरव गांगुली2003113

दूसरा रिकॉर्ड: एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन 
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 2003 वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे। रोहित के अभी तक सात पारियों में 90.66 की औसत से 544 रन हैं। चूंकि टीम के दो मैच बचे हैं, ऐसे में 130 रन और बनाकर रोहित एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भी बना सकते हैं।

खिलाड़ीदेशसालमैचपारीरनएवरेजस्ट्राइक रेट
सचिन तेंदुलकरभारत2003111167361.1889.85
मैथ्यू हेडनऑस्ट्रेलिया2007111065973.22101.07
महेला जयवर्धनेश्रीलंका2007111154860.8885.09
मार्टिन गुप्टिलन्यूजीलैंड20159954768.37104.58
रोहित शर्माभारत20197754490.6696.96
शाकिब अल हसनबांग्लादेश20197754290.3397.83

तीसरा रिकॉर्ड: वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा रन

भारत को ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। रोहित इस मैच में 43 रन बनाकर एक वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अभी इस मामले में मैथ्यू हेडन (580 रन) और सचिन तेंदुलकर (586 रन) उनसे आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (516 रन) और एरॉन फिंच (504 रन) भी इस दौड़ में शामिल हैं।

खिलाड़ीदेशसालमैचपारीरनएवरेजस्ट्राइक रेट
सचिन तेंदुलकरभारत20039958665.1190.43
मैथ्यू हेडनऑस्ट्रेलिया20079858082.85108.00
रोहित शर्माभारत20197754490.6696.96
शाकिब अल हसनबांग्लादेश20197754290.3397.83
डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया20198851673.7186.57
एरॉन फिंचऑस्ट्रेलिया20198850463.00102.43