Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

देश को भाया तिल्दा में ग्राम पंचायत का डिजिटलीकरण, नवागांव के स्कूल-आंगनबाड़ी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे ग्राम पंचायतों को नेशनल पंचायत अवार्ड 2021 से नवाजा गया है। केंद्रीय पंचायत राज मंत्रालय की ओर से जारी नेशनल पंचायत अवार्ड-2021 के तहत जिले के झोली में चार पुरस्कार आए हैं।

इनमें तिल्दा ब्लाक को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत बैहार को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार और ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान पुरस्कार 2021 और अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नवागांव (ल) को राष्ट्रीय बालमित्र पंचायत पुरस्कार के लिए भी चयनित किया गया है।

यह जानकारी पंचायत राज मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार डा. बिजय कुमार बेहेरा ने राज्य सरकार को दी है। रायपुर में कलेक्टर डा एस. भारतीदासन के कुशल मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में यह उपलब्धि हाथ लगी है।