Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पूर्व विधायक अजय राय ने कहा- मिलीभगत से बुलेटप्रूफ एंबुलेंस में घूम रहे मुख्तार, भाजपा के लोग कर रहे सहयोग

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय ने एंबुलेंस मामले में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मुख्तार अंसारी का सहयोग कर रहे हैं। जनता जानना चाहती है कि भाजपा नेताओं के मुख्तार अंसारी से क्या संबंध हैं।लहुराबीर स्थित आवास पर शुक्रवार को प्रेसवार्ता में वह सरकार पर जमकर बरसे। पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्तार को ले जाने वाली एंबुलेंस गोरखपुर की भाजपा नेता डॉ. अलका राय के अस्पताल के नाम से है। यह कैसे संभव हुआ। इस पूरे मामले में भाजपा लिप्त है।केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। फिर भी कृष्णानंद राय के हत्यारों को जमानत कैसे मिली। मिलीभगत सामने आने पर अब जाकर प्रदेश सरकार ने डॉ. अलका राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिस एंबुलेंस का प्रयोग मुख्तार कर रहे हैं वह बुलेटप्रूफ है।मामले की निष्पक्ष जांच हो। भाजपा के लोग सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करना चाहते हैं। मुख्तार अंसारी ने मेरे बड़े भाई अवधेश राय की हत्या की है। न्यायालय पर भरोसा है। मुख्तार को सजा और मुझे न्याय जरूर मिलेगा। सरकार मुझे डराने का प्रयास कर रही है। 10 फीसदी खर्च पर मिले एक सरकारी गनर को भी वापस ले लिया गया है। सरकार की मंशा स्पष्ट है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, शैलेंद्र सिंह, नृपेंद्र नारायण सिंह मौजूद थे।

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय ने एंबुलेंस मामले में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मुख्तार अंसारी का सहयोग कर रहे हैं। जनता जानना चाहती है कि भाजपा नेताओं के मुख्तार अंसारी से क्या संबंध हैं।

लहुराबीर स्थित आवास पर शुक्रवार को प्रेसवार्ता में वह सरकार पर जमकर बरसे। पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्तार को ले जाने वाली एंबुलेंस गोरखपुर की भाजपा नेता डॉ. अलका राय के अस्पताल के नाम से है। यह कैसे संभव हुआ। इस पूरे मामले में भाजपा लिप्त है।