Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 8 किलो का IED डिफ्यूज.. धमाके की आवाज सुनकर दहल जाएंगे

नक्सली मोर्चे पर तैनात CRPF जवानों ने 8 किलो का IED बरामद कर बड़ी साजिश को नाकाम किया है। थाना गंगालूर क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED लगाया था।जिसे CRPF 85 बटालियन के जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया। चेरपाल में पदस्थ सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सली मंसूबों को नाकाम किया है।

जवानों ने मोदीपारा में आईईडी बरामद करने के बाद जंगल में ही डिफ्यूज किया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ 168 वीं की सर्चिंग पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को यहां के न्यू तर्रेम मार्ग पर बने राजपेटा पुल के नीचे 5 किलो का आईईडी व इसी मार्ग पर 3 किमी दूर न्यू तर्रेम पुल के पास दूसरा आईईडी भी बरामद किया गया है। जिसका वजन 5 किलो का था।

आशंका है कि नक्सली बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे। जानकारी अनुसार सीआरपीएफ 168 वीं बटालियन की सुबह सर्चिग अभियान पर निकली। इस दौरान उसे मुखबिर से सूचना मिली कि न्यू तर्रेम पुल व उसके पास नक्सलियों ने आईईडी का जाल बिछा रखा है।

मुखबिर से मिले सूचना के आधार फोर्स सतर्क हो गई और न्यू तर्रेम के पास बने राजपेटा पुल के आस-पास सघन तलाशी की। इस दौरान सुबह 10 बजे फोर्स को रापेटा पुल के नीचे आईईडी दिखाई दिया। जिसकी सूचना जवानों ने बीडीएस की टीम को दी। करीब 1 बजे मौके पर पहुंची टीम ने आईईडी को डिफ्यूज कर दिया।

वहीं दूसरी आईईडी फोर्स ने यहां से 3 कि.मी दूर न्यू तर्रेम पुल के पास 2 बजे बरामद किया। जिसे करीब आंधे बाद टीम ने डिफ्यूज कर दिया। इसके साथ ही फोर्स ने मौके से 3 मीटर लचीली वायर, 3 बैटरी व लकड़ी से बने स्वीच भी बरामद किए हैं।