Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Farrukhabad Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव में बवाल करने पर लगेगा 5 लाख रुपये जुर्माना, 4200 नजरबंद

हाइलाइट्स:फर्रुखाबाद में पंचायत चुनावों की तैयारी में जुट गया जिला प्रशासन चुनावों के दौरान बवाल करने वालों पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना संपत्ति से भी वसूली जाएगी जुर्माने की राशि, 4200 लोग नजरबंद फर्रुखाबादयूपी के फर्रुखाबाद में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। बवाल करने वालों से 5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। हर गांव में उपद्रव करने वालों की सूची बनाई जा रही है। अभी तक लगभग 4200 लोगों को नजरबंद किया गया है। हंगामा करने वालों की संपत्ति से भी जुर्माने की रकम वसूल की जाएगी। डीएम ने बताया कि जिले में कुल 594 ग्राम पंचायतें हैं। क्षेत्र पंचायत के 722 वार्ड हैं। जिला पंचायत के 30 वार्ड हैं, जिन पर चुनाव होना है। 2015 में यहां 603 ग्राम पंचायतें थीं । 9 ग्राम पंचायतें नगर क्षेत्र में चली जाने के कारण 594 ग्राम पंचायतें शेष बची हैं। क्षेत्र पंचायत में पहले सदस्यों के लिए 740 सीटें थी। 18 सीटें घट गई हैं। 722 क्षेत्र पंचायतों के क्षेत्र शेष रह गए हैं।पिछली बार 603 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए हुआ था चुनावजिला पंचायत के 2015 चुनाव में 30 जिला पंचायत सदस्य के क्षेत्र थे, अभी भी वही हैं। पिछली बार 603 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ था। इनमें 106 सीटें एससी के लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थीं। इनमें 37 सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए थीं। पिछड़ी जाति के लिए 163 सीटें आरक्षित थीं। इसमें 57 सीट पिछड़ी जाति की महिलाओं के लिए थी। 109 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थी। 225 सीटें अनारक्षित थी। इस तरीके से आरक्षण की प्रक्रिया पिछले चुनाव में थी।ग्रामीण क्षेत्र में जनसंख्या 14 लाख 42 हजार 304फर्रुखाबाद में ग्रामीण क्षेत्र में जनसंख्या 14 लाख 42 हजार 304 है। अनुसूचित जाति की जनसंख्या 2 लाख 51 हजार 34 है। पिछली बार रैपिड की सर्वे हुआ था। पहले 2015 के इलेक्शन के लिए 8 लाख 46 हजार 86 पिछड़ी जाति संख्या थी।