Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जार्जटाउन में अजय नेहरू की 1008 वर्गमीटर जमीन सील

अजय यशवंत नेहरू के नाम से जार्जटाउन स्थित भूखंड को शनिवार को सील कर दिया गया। न्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई की। भवन में रह रहे कई परिवारों ने कार्रवाई का विरोध किया। वह मकान खाली करने के लिए और समय की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं रोकी। जार्जटाउन स्थित 2700 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखंड के एक हिस्से को लेकर विवाद था। कोर्ट में एक व्यक्ति ने फर्जी अजय यशवंत नेहरू बनकर करोड़ों की इस जमीन पर दावेदारी भी की थी। न्यायालय ने फर्जी दावेदार को जेल भेजने के साथ संबंधित भूखंड को सील करने का भी आदेश दिया है। इसी परिपेक्ष्य में पिछले महीने की 26 तारीख को भी प्रशासन और नगर निगम की टीम भवन सील करने के लिए पहुंची थी लेकिन लोगों ने विरोध किया। इसके बाद एडीएम सिटी ने नगर निगम के नजूल विभाग से नक्शे की मांग की थी।नगर निगम से नक्शा उपलब्ध होने के बाद शनिवार को भवन सील करने की कार्रवाई की गई। एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि भूखंड संख्या 52/38 के अंतर्गत 1008 वर्गमीटर क्षेत्र को सील किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें कई परिवार रह रहे थे। उन्हें पहले ही नोटिस दिया जा चुका था। शनिवार को सभी परिवारों ने खुद ही मकान खाली कर दिए। भूखंड के शेष भाग में कई परिवार रह रहे हैं। उन्होंने जमीन का बैनामा करा रखा है। कार्रवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।

अजय यशवंत नेहरू के नाम से जार्जटाउन स्थित भूखंड को शनिवार को सील कर दिया गया। न्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई की। भवन में रह रहे कई परिवारों ने कार्रवाई का विरोध किया। वह मकान खाली करने के लिए और समय की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं रोकी।

जार्जटाउन स्थित 2700 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखंड के एक हिस्से को लेकर विवाद था। कोर्ट में एक व्यक्ति ने फर्जी अजय यशवंत नेहरू बनकर करोड़ों की इस जमीन पर दावेदारी भी की थी। न्यायालय ने फर्जी दावेदार को जेल भेजने के साथ संबंधित भूखंड को सील करने का भी आदेश दिया है। इसी परिपेक्ष्य में पिछले महीने की 26 तारीख को भी प्रशासन और नगर निगम की टीम भवन सील करने के लिए पहुंची थी लेकिन लोगों ने विरोध किया। इसके बाद एडीएम सिटी ने नगर निगम के नजूल विभाग से नक्शे की मांग की थी।