Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यूपीः मासूम को तेंदुए ने उठाया, शोर मचाने पर छोड़कर भागा, बालिका की इलाज के दौरान मौत

सोनभद्र के वन परिक्षेत्र सरई पश्चिम के रजनिया नया टोले में घर के आंगन में खेल रही पांच साल की बालिका को तेंदुआ उठा ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उसे दौड़ाया तो छोड़कर भाग गया। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है।सरई थाने के टीआई संतोष तिवारी के अनुसार ग्राम रजनिया नया टोला निवासी राधा सिंह (05) पुुत्री अवधराज सिंह शुक्रवार शाम घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान जंगल की ओर से एक तेंदुआ आया और मासूम बच्ची की गर्दन पकड़कर उठाकर ले जानेे लगा। जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो वे शोर मचाने लगे।इस पर तेंदुआ बालिका को रास्ते में ही छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल राधा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना की खबर मिलते ही वन विभाग व पुलिस टीम घटना स्थल पहुंच गई। घटना से पूरे गांव में दहशत है। वन परिक्षेत्राधिकारी राम औतार साहू के अनुसार जंगली जानवर तेंदुआ ने मासूम बालिका पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई।

सोनभद्र के वन परिक्षेत्र सरई पश्चिम के रजनिया नया टोले में घर के आंगन में खेल रही पांच साल की बालिका को तेंदुआ उठा ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उसे दौड़ाया तो छोड़कर भाग गया। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है।

सरई थाने के टीआई संतोष तिवारी के अनुसार ग्राम रजनिया नया टोला निवासी राधा सिंह (05) पुुत्री अवधराज सिंह शुक्रवार शाम घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान जंगल की ओर से एक तेंदुआ आया और मासूम बच्ची की गर्दन पकड़कर उठाकर ले जानेे लगा। जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो वे शोर मचाने लगे।

इस पर तेंदुआ बालिका को रास्ते में ही छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल राधा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना की खबर मिलते ही वन विभाग व पुलिस टीम घटना स्थल पहुंच गई। घटना से पूरे गांव में दहशत है। वन परिक्षेत्राधिकारी राम औतार साहू के अनुसार जंगली जानवर तेंदुआ ने मासूम बालिका पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई।