Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे धोनी, टीम की इस तरह करेंगे मदद

Default Featured Image

भारतीय विकेटकीपर महेंद्रसिंह धोनी वेस्टइंडीज के आगामी दौरे पर नहीं जाएंगे। ऐसा माना जा रहा था कि धोनी वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, ऐसा तो हुआ नहीं लेकिन उन्होंने विंडीज दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया है। वे अब टीम इंडिया की इस संक्रमण काल में मदद करेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार धोनी अब भारत या विदेशी दौरे पर पहली पसंद के विकेटकीपर के रूप में टीम के साथ नहीं जाएंगे। जब तक रिषभ पंत टीम में जम नहीं जाते तब तक उनको तैयार करने की प्रक्रिया चलती रहेगी। इस दौरान धोनी उनकी मदद करेंगे। धोनी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं लेकिन वे प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होंगे।

इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार धोनी को यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए। वे पहले भी यह साबित कर चुके हैं कि वे जानते हैं उन्हें कब जाना है। वे संन्यास लेंगे लेकिन उसकी जल्दी क्या है।

राष्ट्रीय चयन समिति शुक्रवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी। यदि सिलेक्टर्स को लगता है कि दिनेश कार्तिक फिट हैं तो वे टीम का हिस्सा बने रहेंगे। कार्तिक वर्ल्ड कप में दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल थे और कुछ मैच उन्होंने बल्लेबाज की हैसियत से खेले थे। वे लंबे समय तक धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में नहीं खेल पाएंगे।