जौनपुर जिले के मीरगंज क्षेत्र की करियांव ग्राम पंचायत इस समय चर्चा में है। इस ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह और आशा किन्नर ने रविवार को पर्चा दाखिल किया। समर्थकों के साथ अलग-अलग पहुंचे दोनों के नामांकन के बाद में गांव में सरगर्मी तेज हो गई है।15 वर्षों से मुंबई में रहकर भोजपुरी फिल्मों के निर्माता के रुप में काम कर रहे करियांव गांव निवासी पिंटू सिंह ने गईल भैंसिया पानी में, बजरंग, पागल दिलवा, गांव की गंगा व पायल जैसी भोजपुरी फिल्में बनाई हैं। उनके नामांकन के बाद गांव के चुनाव में कलाकारों के भी पहुंचने की चर्चा है।वहीं इसी ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए आशा किन्नर ने भी नामांकन किया है। वह पिछली चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थीं। उनका कहना था कि गांव का विकास जब महिला या पुरुष नहीं कर पा रहे। ऐसे में उन्हें मैदान में उतरना पड़ा है।
जौनपुर जिले के मीरगंज क्षेत्र की करियांव ग्राम पंचायत इस समय चर्चा में है। इस ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह और आशा किन्नर ने रविवार को पर्चा दाखिल किया। समर्थकों के साथ अलग-अलग पहुंचे दोनों के नामांकन के बाद में गांव में सरगर्मी तेज हो गई है।
15 वर्षों से मुंबई में रहकर भोजपुरी फिल्मों के निर्माता के रुप में काम कर रहे करियांव गांव निवासी पिंटू सिंह ने गईल भैंसिया पानी में, बजरंग, पागल दिलवा, गांव की गंगा व पायल जैसी भोजपुरी फिल्में बनाई हैं। उनके नामांकन के बाद गांव के चुनाव में कलाकारों के भी पहुंचने की चर्चा है।
वहीं इसी ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए आशा किन्नर ने भी नामांकन किया है। वह पिछली चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थीं। उनका कहना था कि गांव का विकास जब महिला या पुरुष नहीं कर पा रहे। ऐसे में उन्हें मैदान में उतरना पड़ा है।
More Stories
महिला ने जहर खा लिया भाई को फोन, बोली- मैं जा रही हूं… फिर काटी कॉल, हुई मौत
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में मतदान जारी, जानिए कितने प्रतिशत हुए वोट
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में 8 दिसंबर को मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक तीसरी फिसदी हुई वोटिंग