स्कूल शिक्षा विभाग के एक संयुक्त संचालक इन दिनों अपने पद की शक्तियों को लेकर बेहद सजग हैं। राज्य सरकार ने संयुक्त संचालकों के लिए संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय स्थापित कर रखा है। संयुक्त संचालकों को अधिकार कम ही मिले हैं। ऐसे में वे अक्सर अपने ही जिला शिक्षा अधिकारियों से अधिकारों को लेकर लड़ाई लड़ते नजर आ रहे हैं।
एक संयुक्त संचालक ने कई जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर कह दिया कि किसी भी कर्मचारी के भविष्य निधि के निकालने की स्वीकृति संयुक्त संचालक के पास है, इसलिए वे इस राशि को न निकालें। इस आदेश के बाद शिक्षा अफसरों और संयुक्त संचालकों में अंदरूनी विवाद भी शुरू हो गया है। चर्चा है कि संयुक्त संचालक को जिलों के शिक्षा अफसर भाव नहीं दे रहे हैं, इसलिए वे अब किसी न किसी बहाने इन अधिकारियों पर अपना रौब दिखाने में लगे हुए हैं।
More Stories
राजस्थान में ना हो राजकोट जैसी घटना, सरकार हुई अलर्ट
नेशनल हाईवे पर लूट की नियत से कार पर पत्थरबाजी, एक सवार की हालत गंभीर, दो गिरफ्तार…
सीजी मॉर्निंग न्यूज: पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पर 5 लाख का जुर्माना…छत्तीसगढ़ में आज कई स्थानों पर पड़ सकती हैं…राजधानी में आज