Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कोरोना का पूरे वित्त वर्ष पर असर, लक्ष्य से 28.8 फीसदी कमाई कम हुई

वित्तीय वर्ष 2020-21 पर कोरोना महामारी का जबरदस्त असर पड़ा है। सरकार हर संभव प्रयास के बाद भी लक्ष्य का 71.8 फीसदी ही राजस्व जुटा पाई। हालांकि वित्त वर्ष 2019-20 की अपेक्षा राजस्व में मात्र 3.3 फीसदी ही कमी रही। गत मार्च की तस्वीर जरूर उत्साहवर्धक रही।मार्च 2020 की अपेक्षा मार्च 2021 में 3030.48 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को विधानभवन स्थित अपने कक्ष में वित्त वर्ष 2020-21 की राजस्व प्राप्तियों की तुलनात्मक तस्वीर पेश की।उन्होंने बताया कि 2019-20 में मुख्य कर राजस्व का लक्ष्य 140258.59 करोड़ था। इसके सापेक्ष 123350.57 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ था। यह लक्ष्य का 87.9 फीसदी था। 2020-21 में 166021 करोड़ लक्ष्य तय किया गया।इस वित्तीय वर्ष में 119284.69 करोड़ की प्राप्ति हुई। यह लक्ष्य का 71.8 प्रतिशत है। करेत्तर राजस्व में गत वर्ष की अपेक्षा 22.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वित्तीय वर्ष 2020-21 पर कोरोना महामारी का जबरदस्त असर पड़ा है। सरकार हर संभव प्रयास के बाद भी लक्ष्य का 71.8 फीसदी ही राजस्व जुटा पाई। हालांकि वित्त वर्ष 2019-20 की अपेक्षा राजस्व में मात्र 3.3 फीसदी ही कमी रही। गत मार्च की तस्वीर जरूर उत्साहवर्धक रही।

मार्च 2020 की अपेक्षा मार्च 2021 में 3030.48 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को विधानभवन स्थित अपने कक्ष में वित्त वर्ष 2020-21 की राजस्व प्राप्तियों की तुलनात्मक तस्वीर पेश की।

उन्होंने बताया कि 2019-20 में मुख्य कर राजस्व का लक्ष्य 140258.59 करोड़ था। इसके सापेक्ष 123350.57 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ था। यह लक्ष्य का 87.9 फीसदी था। 2020-21 में 166021 करोड़ लक्ष्य तय किया गया।
इस वित्तीय वर्ष में 119284.69 करोड़ की प्राप्ति हुई। यह लक्ष्य का 71.8 प्रतिशत है। करेत्तर राजस्व में गत वर्ष की अपेक्षा 22.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।