गोरखपुरयूपी पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। जांच में अजीबो-गरीब मामले सामने आए हैं। इसी बीच यूपी के गोरखपुर जिले में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के दौरान ओबीसी महिला सीट से पुरुष दावेदार का पर्चा मिला है। महिला सीट से पुरुष का पर्चा मिलने से जांच अधिकारी हतप्रभ हैं। गोरखपुर के गोला ब्लॉक का क्षेत्र पंचायत वार्ड नंबर-39 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। यहां कुल 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से 4 महिलाओं के थे तो एक पुरुष दावेदार ने भी पर्चा दाखिल किया था। आरो अरुण कुमार सिंह का कहना है कि इस वार्ड से अनीता, सेवाती, मुन्नी और वसीउननिशा के साथ एक पुरुष प्रत्याशी गुरु प्रसाद ने भी पर्चा भरा था। जांच के दौरान जब हमें महिलाओं के बीच में पुरुष प्रत्याशी का पर्चा मिला तो आश्चर्य हुआ। बाद में उसका पर्चा खारिज कर दिया गया।ग्राम पंचायत सदस्य पद के सर्वाधिक पर्चे खारिज हुएआरओ अरुण सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है। अधिकतर पर्चे मतदाता सूची में नाम नहीं होने और प्रस्तावकों के गलत विवरण के चलते खारिज हुए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के सर्वाधिक पर्चे खारिज हुए हैं। जिला पंचायत पद के 9 पर्चे खारिज हुए, 858 वैध मिले, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 62 खारिज और 8964 वैध, प्रधान पद के 40 पर्चे खारिज और 11383 वैध मिले हैं। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के सर्वाधिक 601 पर्चे खारिज और 15900 वैध पाए गए। बेलघघाट क्षेत्र के प्रधान पद के 2 और क्षेत्र पंचायत के 1 पद पर तकनीकी कारणों से फैसला अभी अनिर्णीत है। पंचायती चुनाव में नाम वापसी आज होगी।
Nationalism Always Empower People
More Stories
महिला ने जहर खा लिया भाई को फोन, बोली- मैं जा रही हूं… फिर काटी कॉल, हुई मौत
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में मतदान जारी, जानिए कितने प्रतिशत हुए वोट
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में 8 दिसंबर को मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक तीसरी फिसदी हुई वोटिंग