Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

तमंचा वाले मवेशी चोर : पांच लोग पहुंचे थे भैंस चोरी करने, युवक ने मचाया शोर तो मार दी गोली

Default Featured Image

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। तमंचे की नोक पर राहगीरों से लूट करने वाले अब रात में भैंस चोरी करने के लिए निकल रहे हैं। शुक्रवार की रात चोरों का गिरोह पूरी तैयारी के साथ केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलहरी गांव में भैंस खोलने के लिए पहुंची।इसी बीच एक युवक की नींद खुल गई और चोरों की नीयत देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच गिरोह का एक साथी उस पर गोली चला दी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के अनुसार, केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलहरी गांव गांव निवासी पवन राजभर (26) शुक्रवार की रात घर में सोया था। आधी रात में वह लघुशंका के लिए उठा तो देखा कि उसकी भैंस को तीन लोग खोलकर पिकअप में लाद रहे हैं। पिकअप में भी उनके दो साथी बैठे थे। यह देख पवन शोर मचाते हुए उन्हें रोकने की कोशिश करने लगा। शोर सुनकर अन्य लोग भी जुट गए। लोगों को आता देख मवेशी चोरों ने पवन पर फायरिंग कर दी। पवन के पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया। मौका पाकर पिकअप सवार फरार हो गया। परिजनों ने घायल को केराकत सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, मगर परिजन निजी अस्पताल ले गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। कोतवाली प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पवन के पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। तमंचे की नोक पर राहगीरों से लूट करने वाले अब रात में भैंस चोरी करने के लिए निकल रहे हैं। शुक्रवार की रात चोरों का गिरोह पूरी तैयारी के साथ केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलहरी गांव में भैंस खोलने के लिए पहुंची।

इसी बीच एक युवक की नींद खुल गई और चोरों की नीयत देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच गिरोह का एक साथी उस पर गोली चला दी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के अनुसार, केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलहरी गांव गांव निवासी पवन राजभर (26) शुक्रवार की रात घर में सोया था। आधी रात में वह लघुशंका के लिए उठा तो देखा कि उसकी भैंस को तीन लोग खोलकर पिकअप में लाद रहे हैं। पिकअप में भी उनके दो साथी बैठे थे। यह देख पवन शोर मचाते हुए उन्हें रोकने की कोशिश करने लगा। शोर सुनकर अन्य लोग भी जुट गए।
लोगों को आता देख मवेशी चोरों ने पवन पर फायरिंग कर दी। पवन के पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया। मौका पाकर पिकअप सवार फरार हो गया। परिजनों ने घायल को केराकत सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, मगर परिजन निजी अस्पताल ले गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। कोतवाली प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पवन के पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।