औसतन स्पीड 90Mbps
जियो फाइबर की कीमत और प्लान
जियो फाइबर से जुड़ी सर्विसेज
फर्स्ड डे फर्स्ट शो सर्विस
जियो फाइबर वेलकम ऑफर
Nationalism Always Empower People
मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो फाइबर की औसतन स्पीड 90Mbps होगी। कंपनी के जियो बेस्ड प्लान 100Mbps से शुरू होकर 1Gbps (1000Mbps) तक होंगे। यानी यूजर्स जियो फाइबर की औसतन स्पीड से 1 सेकंड में 90MB डेटा डाउनलोड कर पाएंगे। कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले करीब 5 लाख घर में जियो फाइबर का स्पीड टेस्ट किया है। इवेंट के दौरान इसका लाइव स्पीड टेस्ट किया गया जिसमें डाउनलोड स्पीड 1Gbps तक पहुंच गई थी।
जियो फाइबर की हाई स्पीड इंटरनेट दुनिया की सस्ती सर्विस होगी। कंपनी का कहना है इसके ग्लोबल रेट्स 1/10th होंगे। जियो फाइबर प्लान की मंथली कीमत 700 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक होगी। यूजर को सिर्फ एक सर्विस के लिए पैसे देने होंगे, जिसके बाद जियो फाइबर से जुड़ी सभी सर्विसेज जैसे वीडियो कॉलिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, मूवी, स्मार्ट डिवाइस कनेक्टिविटी, होम सिक्योरिटी, लैंडलाइन फोन के साथ दूसरी सर्विसेज भी फ्री मिलेंगी। इस पर कंपनी की OTT एप्लिकेशन भी फ्री मिलेंगे।
इस सर्विस के लिए जियो की तरफ से ऐसा सेट टॉप बॉक्स दिया जाएगा, जिस पर इंटरनेट की मदद से चैनल देख पाएंगे। ये हाई स्पीड इंटरनेट को सपोर्ट करेगा। ये वॉयस अनेबल होगा। खास बात है कि आप दूर रहकर भी एक कमांड की मदद से टीवी पर कोई फिल्म, म्यूजिक या अन्य वीडियो प्ले कर पाएंगे।
जियो फाइबर की हाई स्पीड इंटरनेट स्पीड की मदद से यूजर टीवी से वीडियो कॉलिंग या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर पाएंगे। इवेंट के दौरान लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी करके दिखाई गई। जिसमें जियो मेंबर की फैमिली, उनके यूएसए के दोस्त और एक लोकल फ्रेंड को कनेक्ट किया गया। ये सभी टीवी, लैपटॉप और टैबलेट के जरिए कनेक्ट हुए थे। यानी जियो फाइबर सर्विस इन सभी डिवाइसेज पर भी काम करेगी। कंपनी का कहना है कि ये देश की पहली होम वीडियो कॉलिंग सर्विस भी है।
इस सर्सिव की मदद से ऑनलाइन गेमिंग का मजा भी लिया जा सकता है। आकाश अंबानी ने इवेंट के दौरान अपने दोस्त के साथ मल्टी प्लेयर फुटबॉल गेम खेलकर दिखाया। जिसमें उन्होंने पहले ही मिनट में गोल कर दिया। इस दौरान गेम बेहद स्मूद चला और उसकी ग्राफिक्स क्वालिटी भी शानदार थी।
रिलायंस मिड 2020 में अपनी फर्स्ड डे फर्स्ट शो सर्विस भी शुरू करने वाली है। इस सर्विस की मदद से लोग घर पर ही रिलीज होने वाली फिल्म का मजा ले पाएंगे। यानी जब कोई फिल्म थिएटर में रिलीज होगी तब उसके लिए आपको वहां जाने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, ये सर्विस कैसे काम करेगी इस बारे में कोई डिटेल शेयर नहीं की गई।
जियो फाइबर के वेलकम ऑफर में ग्राहकों को एचडी और 4K टेलीविजन के साथ 4K सेट टॉप बॉक्स फ्री दिया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों को जियो फॉरएवर एनुअल प्लान लेना होगा।
More Stories
डिजिटल बाजार अधिनियम: ईयू ने नए डिजिटल कानून के तहत एप्पल, मेटा, गूगल की जांच शुरू की | प्रौद्योगिकी समाचार
ईयू इंडिया लीडर्स कॉन्फ्रेंस 2024: एडवोकेट हर्ष पटेल ने भारतीय बाजार पर नजर रखने वाली ईयू कंपनियों के लिए जानकारी प्रदान की | इंटरनेट और सोशल मीडिया समाचार
भारत में Motorola Edge 50 Pro के आधिकारिक लॉन्च की पुष्टि; विवरण, तिथि, उपलब्धता जांचें | प्रौद्योगिकी समाचार