प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। दिन-ब-दिन रिकॉर्ड नए मरीज मिल रहे हैं। वहीं रोकथाम के लिए राजधानी रायपुर, दुर्ग समेत कई जिले फिर से लॉक हो गए है। राजधानी रायपुर और दुर्ग में लॉकडाउन लागू है।
इसके अलावा अन्य जिलों में भी आज और कल से लॉकडाउन लग जाएगा। इस बीच आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लॉकडाउन पर बड़ा बयान दिया। मंत्री ने कहा कि लंबे समय के लिए लॉकडाउन लगया जाना संभव नहीं। अभी स्थिति नियंत्रण में करने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।
इस दौरान मंत्री टीएस सिंहदेव ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार करें कि आगे लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं पड़े।
Nationalism Always Empower People
More Stories
सीजी ब्रेकिंग: कृषि अधिकारी के घर में अचानक लगी आग, तूफान, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया मोर्चा
आज सवाई मानसिंह शताब्दी में लड़ेंगे राजस्थान रॉयल्स
झारखंड की सुगबुगाहट के बाद पुलिस फोर्स, जशपुर बटालियन और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन ऑपरेशन सर्च किया