Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जौनपुर में कई दिग्गजों की साख दांव पर, 11 बजे तक हुआ 22.7 फीसदी मतदान

Default Featured Image

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। जौनपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। 9 बजे तक 11 फीसदी मतदान हो गया था। कुल 1740 ग्राम पंचायतों में बने 5106 बूथों पर मतदान के लिए सुबह से ही मतदाताओं की कतार लग गई। जो अभी तक जारी है। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाता उत्साहित दिख रहे हैं।

जिले में 21 ब्लॉकों की ग्राम प्रधान के कुल 1740 पद हैं। इसमें तीन सीटों पर नामांकन के प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य के 21,544 पदों के मुकाबले महज 4995 नामांकन हुए थे। अधिकांश पदों पर निर्वाचन निर्विरोध हुआ है।भदोही में पंचायत चुनाव की जानकारी के लिए क्लिक करें यहीं परबीडीसी सदस्य के 2027 में से 56 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद बाकी 1971 पदों पर चुनाव हो रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य के 83 पद हैं। इस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह, मॉडल दीक्षा सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष राजबहादुर यादव की पत्नी राजकुमारी देवी, मल्हनी विधायक लकी यादव की भयोहू उर्वशी यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की चाची शीला सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की देवरानी सहित कई दिग्गज और उनके परिवार के सदस्य जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मैदान में हैं।
प्रधान पद पर भी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मतदान शुरू होते ही उनकी बेचैनी बढ़ गई है। ज्यादा से ज्यादा वोटर को घरों से निकालकर अपने पक्ष में वोट दिलाने के लिए सभी प्रयासरत हैं। सुरक्षा के मद्देनजर डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरण नय्यर पुलिस फ़ोर्स के साथ चक्रमण कर रहे हैं।