Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दो बार हो चुके संक्रमित, फिर भी कर रहे 18 घंटे ड्यूटी…कोरोना के बीच लखनऊ नगर निगम के अधिकारी अशोक पेश कर रहे मिसाल

हाइलाइट्स:कोरोना की महामारी के बीच मिसाल पेश कर रहे अधिकारीदो बार कोरोना की चपेट में आने के बावजूद ड्यूटी कर रहे लखनऊ में कर अधिकारी हैं अशोक सिंह, 18 घंटे ड्यूटी लखनऊ एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण भीषण रूप लेता जा रहा है, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बिना रुके-बिना थके अपने कर्तव्य निभा रहे हैं। कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद लखनऊ नगर निगम के मुख्य कर अधिकारी अशोक सिंह भी ऐसी ही मिसाल पेश कर रहे हैं। नगर निगम के मुख्य कर अधिकारी अशोक सिंह दो बार संक्रमित होने के बाद भी आम जनता की सेवा में पूरी शिद‌्दत से लगे हैं। एक बार तो उन्हें 15 दिन के लिए अस्पताल में भी रहना पड़ा। वहीं, दूसरी बार उनके साथ परिवार के सदस्य भी संक्रमित हो गए। अब भी वह 18 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने करीब 10 हजार ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा किया। रोज सुबह सात बजे से सफाई और सैनिटाइजेशन का काम और उसके बाद पूरे दिन नगर निगम में हाउस टैक्स वसूली से लेकर उसका विवरण तैयार करवाना। शाम को मीडिया को नगर निगम के काम की जानकारी देना और उसके बाद फिर रात 12 बजे तक किसी एक जोन में सैनिटाइजेशन करवाना।इसके अलावा करीब 50 हजार घर और 50 किलोमीटर लंबी सड़क को सैनिटाइज करवाया। यही नहीं, शहर के सभी 8 जोन के जोनल अधिकारियों के साथ सामंजस्य बैठाकर बेहतर काम करवाने की भी पहल करते हैं। सांकेतिक तस्वीर