Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आज से बदल गई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़ा यह समय, जानें अब क्या होगी टाइमिंग

Default Featured Image

रिजर्व बैंक द्वारा पिछले महीने ही RTGS, NEFT ट्रांजेक्शन पर से चार्ज हटाए जाने के बाद अब एक और बड़ा कदम उठाया है। आज यानी 26 अगस्त से डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट प्रणाली (RTGS) से ट्रांजेक्शन के समय को एक घंटा बढ़ा दिया है। इसके बाद अब अब ग्राहक सुबह 8 बजे की बजाय सुबह 7 बजे से ही RTGS के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।

ग्राहकों के लिए बैंकों में आरटीजीएस का समय अभी सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक का था। ग्राहक इस सिस्टम से इस समयावधि के दौरान ही रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ने इस समय को कम मानते हुए एक घंटे की समय सीमा बढ़ाई है। इसी तरह इंट्रा बैंक ट्रांजेक्शन का समय भी एक घंटे बढ़ा दिया गया है। इंट्रा बैंक ट्रांजेक्शन अभी सुबह आठ बजे से शाम को पौने आठ बजे तक होता है। इसकी शुरुआत का समय भी अब सुबह सात बजे से किया जा रहा है। इसे भी 26 अगस्त से लागू किया जाएगा।

आरटीजीएस यानी रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट वह प्रणाली है जिसके माध्यम से मनी ट्रांसफर का कार्य रियल टाइम में ही तुरंत हो जाता है। इससे व्यक्तिगत खाताधारकों या समूह में ग्राहकों को फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। यह सिस्टम मुख्यत: बड़ी राशि के ट्रांजेक्शन के लिए प्रयोग होता है। इसके माध्यम से न्यूनतम 2,00,000 रुपये का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है, वहीं ट्रांजेक्शन के लिए अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।