Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Redmi Note 8 Pro की रिटेल बॉक्स आया सामने, कीमत भी हो गई लीक

Default Featured Image

 पिछले कईं दिनों से Redmi Note 8 Pro को लेकर खबरें आ रही हैं और अब 29 अगस्त को इसकी लॉन्चिंग की सूचना के बाद फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है। दावा है कि यह दुनिया का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा। इस बीच इस फोन की कीमत लीक हुई है और इसके अनुसार यह फोन अलग-अलग रैम के साथ आ सकता है।

चीनी टिपस्टर और टेक वेबसाइट 91Mobiles की रिपोर्ट की माने तो Redmi Note 8 Pro के 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी वेरिएंट वाले स्मार्टफोन्स की कीमत सामने आई है। इसके अनुसार इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत RMB 1,799 या करीब Rs 18,000 हो सकती है। वहीं इसके 8GB + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत RMB 2,099 (करीब Rs 21,000) का हो सकती है।

Redmi Note 8 की कीमत RMB 1,199 (करीब Rs 12,000) से शुरू हो सकती है। यह कीमत इसके बेस मॉडल 4GB + 64GB की होगी। Redmi Note 8 को एक और वेरिएंट में भी पेश किया जा सकता है, लेकिन अभी उससे जुड़ा कोई लीक या जानकारी है है। ध्यान रहे, लेका कीमतों में और असल कीमतों में फर्क हो सकता है। इसे सिर्फ एक अनुमान ही समझें।

इसी के साथ, Redmi के जनरल मैनेजर ने Redmi Note 8 Pro के रिटेल पैकेट की पिक्चर शेयर की है। इसका रिटेल बॉक्स Peppy Pink कलर स्कीम में देखा जा सकता है। इस बार कंपनी के रिटेल बॉक्स की पैकेजिंग इसके पहले आए फोन्स से काफी अलग है।

वहीं, Xiaomi के प्रेजिडेंट Lin Bin ने पोस्ट किया है की वो फिलहाल Redmi Note 8 Pro का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनका दावा है की फोन की बैटरी आसानी से 2 दिन से ज्यादा चल जाती है। उनके अनुसार, फोन में 2 दिन के सितमल के बाद भी 40 प्रतिशत बैटरी बची है। याद दिला दें, यह आधिकारिक तौर से रिवील कर दिया गया है की Redmi Note 8 Pro में 4500mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Redmi Note 8 Pro को लेकर इससे पहले लीक हुई जानकारी के अनुसार, फोन ग्रीन, व्हाइट और ग्रे कलर विकल्प में आएगा। वहीं, Redmi Note 8 ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर विकल्प में उपलब्ध होगा। लेटेस्ट आधिकारिक टीजर्स के अनुसार, Note 8 Pro का लिमिटेड एडिशन भी पेश किया जा सकता है। इस वेरिएंट को World of Warcraft 15th Anniversary Limited Edition का नाम दिया जा सकता है।