आसपुर देवसरा इलाके के एक गांव में पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय बालिका को बहाने से घर बुलाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुराचार किया। घटना के बाद वह बालिका को धमकी देते हुए फरार हो गया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। उसके परिवारीजन भी घर में ताला लगाकर गायब हैं। सूचना पर एएसपी पूर्वी बालिका का बयान दर्ज करने पहुंचे। दुराचार की शिकार बालिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी सूरज ने दस दिन पूर्व उसे अपने घर में बुलाया। उससे घर के अंदर से बिस्तर लाने के लिए कहा। जैसे ही वह कमरे में गई कि पीछे से आए सूरज ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद धमकाकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसकी और उसके माता-पिता की हत्या की धमकी दी।सहमी बालिका ने घर में किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। कुछ दिनों बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बुधवार को परिजन उसे लेकर आसपुर देवसरा थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसकी तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह फरार मिला। उसके परिजन भी फरार हैं। घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र द्विवेदी गांव पहुंचे और पीड़िता का बयान दर्ज किया। एएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
महिला ने जहर खा लिया भाई को फोन, बोली- मैं जा रही हूं… फिर काटी कॉल, हुई मौत
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में मतदान जारी, जानिए कितने प्रतिशत हुए वोट
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में 8 दिसंबर को मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक तीसरी फिसदी हुई वोटिंग