Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

नोएडा स्टेडियम के अस्थायी अस्पताल में इलाज शुरू, जल्द लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

नोएडानोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए की शूटिंग रेंज में बने अस्थायी कोविड हॉस्पिटल में शनिवार से इलाज शुरू हो गया। पहले दिन शाम 6 बजे तक यहां 13 मरीज भर्ती हुए। नोएडा अथॉरिटी की तरफ से बनवाए गए इस अस्पताल की क्षमता 50 बेड व ऑक्सिजन सपोर्ट की है। इसका संचालन अथॉरिटी दिल्ली आधारित एक एनजीओ के जरिए मेडिकल स्टाफ से करवा रही है। यहां पर कोविड के प्राथमिक मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। खासतौर पर जिनका ऑक्सिजन लेवल 90 या उसके ऊपर होता है।शनिवार सुबह से इस अस्थायी अस्पताल में भर्ती होने के लिए मरीजों का आना शुरू हुआ। अधिकतर मरीज डॉक्टर से पर्चा लेकर आए थे। यहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने भी अपने स्तर से परीक्षण किया। इनमें जो ज्यादा गंभीर नहीं थे उनको भर्ती किया गया। बाकी कुछ मरीज वापस भी हुए। अथॉरिटी ने यह अस्थायी अस्पताल सीएसआर के तहत तैयार करवाया है। यहां पर इलाज और खाना मरीजों को फ्री में दिया जा रहा है। स्टेडियम में ही लगाया जाएगा ऑक्सीजन प्लांटअस्पताल में अभी ऑक्सिजन की सप्लाई सिलिंडर से शुरू की गई है। आगे स्टेडियम में ही इस अस्पताल के लिए ऑक्सिजन प्लांट लगाया जाना है। यह प्लांट अथॉरिटी ने गुजरात में तैयार करवाया है। अधिकारियों के मुताबिक प्लांट वहां से लेकर एजेंसी निकल चुकी है। सोमवार तक स्टेडियम में पहुंच जाएगा। फिर एक-दो दिन में सेटअप तैयार कर प्लांट शुरू कर दिया जाएगा।भर्ती होने के लिए लें जानकारीनोएडा अथॉरिटी के इस अस्थायी अस्पताल में मरीज भर्ती कराने के लिए मोबाइल पर भी जानकारी ली जा सकती है। इसके लिए अथॉरिटी ने 9625676944, 9354835239 नंबर जारी किए हैं।