Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हेमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के नए मुख्यमं त्री

असम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा एक हफ्ते से जारी सस्पेंस आखिरकार आज खत्म हो गया है। असम के अगले मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा होंगे। यह फैसला आज भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया। गुवाहाटी में मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सर्वसम्मति से असम राज्य भाजपा विधानमंडल के नेता के रूप में हेमंत बिस्वा सरमा को विधायक दल के नेता चुने जाने की घोषणा की l

इससे पहले रविवार को असम के वर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राजभवन जाकर राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने सोनोवाल को नए मुख्यमंत्री नियुक्त होने तक पद पर बने रहने के लिए कहा गया है।