Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हेमंत बिस्वा सरमा बने असम के नए मुख्यमंत्री, PM मोदी बधाई देते हुए लिखी ये बात

असम में भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।सोमवार को राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इससे पहले रविवार को उन्हें कई दौर की बैठकों के बाद विधायक दल का नेता चुना गया था। खुद पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था।

नरेंद्र मोदी ने असम का मुख्यमंत्री बनने पर हेमंत बिस्वा सरमा को ट्वीट कर बधाई दी है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह टीम असम की विकास यात्रा को गति देगी और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

बता दें कि कांग्रेस से भाजपा में आकर पूर्वोत्तर के राज्य में मुख्यमंत्री बनने वाले वह तीसरे नेता हैं। हेमंत बिस्वा सरमा की बात करें तो जुलाई 2014 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थामा था। तब वह कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री थे और मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। उनके साथ करीब 38 विधायक भी थे। लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने उनकी मांग नजरअंदाज कर दिया था। तब हेमंत बिस्व सरमा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हुए थे।