Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हाथरस: UP में BSP को झटका, पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय ने थामा बीजेपी का दामन

Default Featured Image

हाथरसउत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी व पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय के बीजेपी में शामिल होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। बीजेपी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सीमा उपाध्याय को प्रत्याशी के रुप में लगभग तय माना जा रहा है।सीमा के संग देवर ने भी ग्रहण की सदस्यता पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी व पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने शनिवार को बीजेपी कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर उनके देवर और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी कार्यालय पर बीजेपी जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। 11 कार्यकताओं का निष्कासन निरस्तबीजेपी आलाकमान के निर्देश पर जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने चुनाव के दौरान हुए निष्कासित 11 कार्यकर्ताओं का निष्कासन भी निरस्त कर दिया। इन कार्यकर्ताओं पर चुनाव के दौरान पार्टी में अनुशासनहीनता का आरोप लगा था। इनमें सीमा उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय भी शामिल थे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार बनीं सीमा सीमा उपाध्याय ने कहा है कि वह बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी ने उन्हें यह भी भरोसा दिलाया है कि पार्टी उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ाएगी। पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय हाल में ही में हुए चुनावों में जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्दलीय निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपनी देवरानी रितु उपाध्याय जोकि पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की पत्नी हैं, को मात दी थी। रितु उपाध्याय ने यह चुनाव बीजेपी के समर्थन से लड़ा था।