Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

फिरोजाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, मैनपुरी से बहन को सुसराल छोड़ने आया था

फिरोजाबादफिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ में रविवार रात जीजा के घर आए साले की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इस मामले में पुलिस अभी तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।मैनपुरी का रहने वाला थाबताते चलें कि जनपद मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र औरंगामंडल निवासी 29 वर्षीय पुष्पेंद्र रविवार शाम छह बजे बहन को लेकर फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र नगला जयकिशन निवासी जीजा धर्मेंद्र के यहां छोड़ने आया था। रात अधिक होने के कारण वह बहन के घर पर ही रुक गया था।बाहर के कमरे में सो रहा थापरिजनों के मुताबिक, खाना खाने के बाद वह बाहर के कमरे में पड़े तख्त पर सोने के लिए चला गया। गर्मी होने के कारण कमरे का जंगला खोल लिया था। रात में किसी समय अज्ञात हमलावरों ने जंगले से पुष्पेन्द्र को गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आवाज सुनकर बहन और जीजा भी जाग गए। जब तक वह पुष्पेंद्र को अस्पताल ले जाने की कोशिश करते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने पर सोमवार सुबह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर जानकारी की जा रही है।

You may have missed