Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने BJP अध्यक्ष, महामंत्रियों की ली बैठक, इधर रमन सिंह ने ट्वीट कर वैक्सीनेशन व्यवस्था पर उठाया सवाल

प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने बीजेपी अध्यक्ष और महामंत्रियों की बैठक ली। बैठक में महासमुंद में अधिकारी के धरने को BJP प्रभारी ने भ्रष्टाचार बताया है। मामले में डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि अधिकारी का ही धरना भ्रष्टाचार को साबित करने के लिए काफी है।
राज्य सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इसके साथ ही बैठक में डी पुरंदेश्वरी ने कोरोना की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की। BJP सह प्रभारी नितिन नबीन भी बैठक में शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर वैक्सीनेशन व्यवस्था पर सवाल उठाया है। रमन सिंह ने लिखा कि प्रदेश सरकार हर जगह फेल है, हर योजना व काम शुरू होते ही दम तोड़ देता है। टीकाकरण के लिए पहले सेंटरों पर भीड़ इकट्ठी की। फिर CG टीका पोर्टल शुरू किया, वह भी ठप हो गया। कांग्रेस वैक्सीनेशन तक की व्यवस्था नहीं कर पा रही।