Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कोरोना मरीजों की सेवा को डॉक्टर ने टाली शादी, प्रियंका ने कहा- करोड़ों लोगों को प्रेरणा देगा ये कदम

Default Featured Image

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों की सेवा में तैनात डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी ने अपना विवाह केवल इसलिए टाल दिया, ताकि वे संक्रमित लोगों की पूरी जी-जान से सेवा कर सकें। डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी के इस कदम की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक पत्र लिखकर डॉक्टर हर्षिता के इस अद्भुत फैसले की प्रशंसा की है और कहा है कि उनके इस फैसले से देश के करोड़ों लोगों को प्रेरणा मिलेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी के घर पहुंचकर प्रियंका गांधी का यह पत्र उन्हें सौंपा।डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी का विवाह 30 अप्रैल को होना निश्चित हुआ था, लेकिन कोरोना मरीजों के इलाज को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने इसे टाल दिया है। कांग्रेस नेता विश्व विजय सिंह ने से कहा कि प्रियंका गांधी केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को लगातार कोरोना से लड़ने के लिए आवश्यक सुझाव दे रही हैं। जहां सरकार की कमियां सामने आ रही हैं, वे लगातार घेर भी रही हैं। लेकिन वे केवल सुझावों-आलोचना तक सीमित नहीं रह रही हैं, बल्कि आगे बढ़कर उन लोगों के साथ खड़ी भी हो रही हैं जो इस आपातकाल में लोगों की सेवा में जी-जान से जुटे हुए हैं। डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी तक उनका पहुंचना यही दिखाता है कि वे हर सार्थक प्रयास के साथ खड़ी हैं।कांग्रेस पार्टी ने अपने स्तर पर कोरोना मरीजों के इलाज में हर संभव योगदान देने का काम किया है। जगह-जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ता भूखे लोगों को भोजन पहुंचाने, मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने, किसी को ऑक्सीजन या प्लाज्मा जैसी चीजों की जरूरत हो तो उसे पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों की सेवा में तैनात डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी ने अपना विवाह केवल इसलिए टाल दिया, ताकि वे संक्रमित लोगों की पूरी जी-जान से सेवा कर सकें। डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी के इस कदम की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक पत्र लिखकर डॉक्टर हर्षिता के इस अद्भुत फैसले की प्रशंसा की है और कहा है कि उनके इस फैसले से देश के करोड़ों लोगों को प्रेरणा मिलेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी के घर पहुंचकर प्रियंका गांधी का यह पत्र उन्हें सौंपा।

डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी का विवाह 30 अप्रैल को होना निश्चित हुआ था, लेकिन कोरोना मरीजों के इलाज को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने इसे टाल दिया है। कांग्रेस नेता विश्व विजय सिंह  से कहा कि प्रियंका गांधी केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को लगातार कोरोना से लड़ने के लिए आवश्यक सुझाव दे रही हैं। जहां सरकार की कमियां सामने आ रही हैं, वे लगातार घेर भी रही हैं। लेकिन वे केवल सुझावों-आलोचना तक सीमित नहीं रह रही हैं, बल्कि आगे बढ़कर उन लोगों के साथ खड़ी भी हो रही हैं जो इस आपातकाल में लोगों की सेवा में जी-जान से जुटे हुए हैं। डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी तक उनका पहुंचना यही दिखाता है कि वे हर सार्थक प्रयास के साथ खड़ी हैं।

कांग्रेस पार्टी ने अपने स्तर पर कोरोना मरीजों के इलाज में हर संभव योगदान देने का काम किया है। जगह-जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ता भूखे लोगों को भोजन पहुंचाने, मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने, किसी को ऑक्सीजन या प्लाज्मा जैसी चीजों की जरूरत हो तो उसे पहुंचाने में जुटे हुए हैं।