Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

लॉकडाउन में ढील के बाद सार्वजनिक जगहों में बेवजह भारी भीड़, लोगों को समझाने पहुंचें विधायक उपाध्याय भड़के

संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय लॉकडाउन ने ढील के बाद सार्वजनिक जगहों में हो रही भारी भीड़ पर चिंता व्यक्त की है। बुधवार को विधायक उपाध्याय स्वयं उन जगहों में पहुंचें और लोगों को समझाइश दी। उन्होंने कहा कि जब तक अतिआवश्यक न हो घर से न निकलें। कोशिश यह हो कि एक घर से एक सदस्य ही दैनिक कार्यों के लिए मार्केट में जाएं। विधायक उपाध्याय ने इस दौरान मास्क नहीं पहने लोगों परनाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ऐसे लोगों से कहा कि स्वयं अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। विधायक उपाध्याय ने ऐसे सभी को मास्क का भी वितरण किया। विधायक उपाध्याय ने वार्डों की बैठक के दौरान सार्वजनिक जगहों का भी दौरा किया। उन्होंने अनावश्यक रूप से लॉकडाउन में ढील का फायदा न उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे संक्रमण की दर में आई कमी कभी भी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि अतिआवश्यक होने पर ही सार्वजनिक जगह में कोविड के नियमों का पालन करते हुए निकलें। यही अन्य सदस्यों के लिए सुरक्षा कवच होगा। विकास उपाध्याय ने बुधवार को नियमित बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि आपके कोरोना काल में किए गए कार्यों को ही जनता याद रखेगी। सरकार की योजनाओं को लोगों के बीच पहुंचाने का यही समय है। लोगों को इसका लाभ दिलाया जाए। बेहतर होगा कि इस काल में सेवा भाव से अंतिम व्यक्ति तक लोगों की सेवा में अपना समय दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि उनकी नजर में जो भी व्यक्ति बगैर मास्क के दिखाई दे, वे स्वयं उसको संज्ञान में लें और मास्क लगाने के फायदों को बताते हुए मास्क लगाने प्रेरित करें। विधायक विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद किया। इस बीच वे वैक्सीनेशन केन्द्रों में भी पहुंचे।