Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बारदाना, त्रिपाल और प्लास्टिक की दुकानों को भी खोलने की अनुमति, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

अंबिकापुर में अब जनजीवन सामान्य हो रहा है। जिला प्रशासन ने बारदाना, त्रिपाल और प्लास्टिक की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। यास तूफान को देखते हुए कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं।
सुबह 6 से दोपहर 2 बजे दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। कलेक्टर सरगुजा संजीव झा ने बारिश के कारण बारदाने और प्लास्टिक की जरुरत पड़ने पर ये आदेश जारी किए हैं।
आपको बता दें राज्य में 8 फीसदी पॉजिटिविटी दर वाले जिले भी धीरे धीरे अनलॉक हो रहे हैं।

कोरोना गाइडलाइन के पालन करने के साथ पहले की तरह सभी दुकानों का संचालन तय समय तक किया जा सकता है।