मनीष सिंह,मिर्जापुरयूपी के मिर्जापुर जिले में एख अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दूल्हे के शराब पीने पर दुल्हन ने शादी साफ इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि वो पूरी जिंदगी एक शराबी पति के साथ जिंदगी नहीं गुजार सकती है। दुल्हन के इनकार के बाद मामला थाने पहुंच गया और पुलिस ने दोनो पक्षों के बीच मामला सुलझाने की कोशिश भी कि लेकिन दुल्हन और उसके घरवाले शादी करने के लिए नहीं तैयार हुए, आखिर में बारात खाली हाथ लौट गई। जानकारी के मुताबिक, कछवा थाना क्षेत्र के सोरांव गांव में शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ही कटका गांव से बारात आई थी। अगवानी के समय ज्यादातर बाराती शराब पिएं थे यहां तक दूल्हा भी शराब पीकर मस्त था। इसी बात को लेकर घराती और बाराती में विवाद हो गया। दूल्हे ने पी शराब तो दुल्हन ने किया शादी करने से इंकारदूल्हे के शराब पीने की सूचना जब दुल्हन के पास पहूंची तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था जो इंसान अपनी शादी में शराब पीकर आया हो ऐसे इंसान के साथ मैं अपनी जिंदगी नहीं गुजार कर सकती। थाने में घराती और बाराती के बीच हुई पंचायतदुल्हन के इनकार के बाद दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया, आखिर में मामला पुलिस तक पहूंच गया, थाने में दोनो पक्षों के बीच पंचायत भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला, आखिर में बारात खाली हाथ लौट गई। थाना प्रभारी ने दी जानकारीकछवा थाना प्रभारी अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्ष थाने पर आए थे, लेकिन लड़की के मना करने के बाद लड़की के घरवाले भी शादी करने को नहीं तैयार हुए तो बारात को वापस जाना पड़ा।
Nationalism Always Empower People
More Stories
इश्क में बहा खून : रात में गर्लफ्रेंड से मिलने गया, जाग गई दादी तो प्रेमी ने किया जानलेवा हमला, शोर मचाया चाचा तो कर दी हत्या
सड़क हादसा: मैजिक और बस में जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत, 6 घायल, मची चीख-पुकार
UP News : हिरासत में लिए गए व्यक्ति की मौत, गेस्ट हाउस में हुए विवाद के बाद पूछताछ के लिए ले गई थी पुलिस